Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत
07-Jun-2025 07:40 PM
By First Bihar
PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जो पुलिस महकमें से जुड़ी हुई है। पटना में बड़े पैमाने पर थानेदारों का तबादला किया गया है। एक साथ 9 थानेदारों का एक थाने से दूसरे थाने में ट्रांसफर किया गया है। बता दें कि पटना में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है।
सोशल मीडिया के माध्यम से हो रहे आपराधिक वारदातों को लेकर आए दिन सरकार पर निशाना साध रहे हैं। कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष के हमले के बाद पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने एक साथ 9 थानाध्यक्ष का तबादला कर दिया। वही 4 पुलिस पदाधिकारियों को लाइन हाजिर किया है।
बुद्धा कॉलोनी थाना, पाटलिपुत्र थाना, मोकामा थाना, बिहटा थाना, आलमगंज थाना, हवाई अड्डा थाना, खगौल थाना, पंडारक थाना, साइबर थाना के थानेदार बदल दिये गये हैं। वही कई लापरवाह थानेदारों को थाने से हटा दिया गया है। बुद्धा कॉलोनी के थानाध्यक्ष सदानंद साह को पुलिस केंद्र, पटना भेजा गया है। वही दीघा कांड पर्यवेक्षी पदाधिकारी विजय कुमार यादवेन्दु को बुद्धा कॉलोनी थाने का थानेदार बनाया गया है।
पुलिस केंद्र के राहुल कुमार ठाकुर को आलमगंज थानाध्यक्ष बनाया गया है। खगौल कांड पर्यवेक्षी पदाधिकारी शशि कुमार राणा को बिहटा थाने का थानेदार बनाया गया है। वही खगौल के थानेदार कुमार रौशन को पाटलिपुत्र थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। तबादले की पूरी लिस्ट नीचे देखें।
