बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
29-Jan-2026 05:14 PM
By First Bihar
PATNA: भूमि सुधार जनकल्याण संवाद में नई व्यवस्था लागू की गयी है। अब कार्यक्रम से एक दिन पहले अंचलों की सख्त समीक्षा की जाएगी। दरभंगा में 31 जनवरी को प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले राजस्व मुख्यालय के 15 अधिकारी सभी अंचलों में 30 जनवरी को माइक्रो सुपरविजन, फाइल से लेकर फील्ड तक समीक्षा की जाएगी। उपमुख्यमंत्री सह मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भूमि सुधार जनकल्याण संवाद से आमजनों की अपेक्षाएं निरंतर बढ़ रहीं हैं।
जिलों में आवेदन करने वाले नागरिकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसके कारण कार्यक्रम स्थलों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। आमलोगों की भूमि से संबंधित समस्याओं का अधिकतम और त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अब यह निर्णय लिया गया है कि कार्यक्रम के लिए प्रस्तावित जिले में एक दिन पूर्व ही राजस्व मुख्यालय के अधिकारियों की अंचलवार तैनाती की जाए। इससे अधिकतम निष्पादन संभव हो सकेगा और जिले के अधिक से अधिक लोगों का काम हो सकेगा।
डिप्टी सीएम सह मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग श्री विजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में चल रहे भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी, जवाबदेह और जनोन्मुखी बनाने के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव श्री सीके अनिल ने नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत अब संवाद कार्यक्रम से एक दिन पहले ही अंचल स्तर पर कार्यों की गहन समीक्षा की जाएगी। इस जिम्मेदारी के लिए राजस्व मुख्यालय के 15 वरिष्ठ अधिकारियों को दरभंगा जिले के विभिन्न अंचलों में तैनात किया गया है।
उपमुख्यमंत्री सह मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की अध्यक्षता में 31 जनवरी 2026 को दरभंगा जिले में प्रस्तावित भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम से पहले सभी 15 विभागीय अधिकारी 30 जनवरी को एडवांस पार्टी के रूप में जिले में योगदान देंगे। ये अधिकारी अपने-अपने आवंटित अंचलों में जाकर भूमि से जुड़ी सेवाओं, लंबित मामलों, ऑनलाइन-ऑफलाइन प्रक्रियाओं, अभिलेख अद्यतन और आमजन से संबंधित समस्याओं की स्थल पर समीक्षा करेंगे। ऐसा पहली बार है जब जनकल्याण संवाद कार्यक्रम से पूर्व अंचल स्तर पर माइक्रो सुपरविजन की स्पष्ट व्यवस्था की गई है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे निरीक्षण के बाद अपनी विस्तृत रिपोर्ट राजस्व मुख्यालय को भेजेंगे, ताकि कार्यक्रम के दिन आम जनता की समस्याओं पर त्वरित और ठोस निर्णय लिया जा सके।
इस नई व्यवस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भूमि सुधार जनकल्याण संवाद में अधिकतम समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जा सके। विभाग का मानना है कि एक दिन पहले की यह समीक्षा व्यवस्था अंचलों में जवाबदेही बढ़ाएगी और आम लोगों को राजस्व सेवाओं का त्वरित लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के समग्र प्रभार में विशेष सचिव अरुण कुमार सिंह रहेंगे, जो जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर पूरे आयोजन के सफल संचालन की निगरानी करेंगे।
विभागीय पदाधिकारियों को आवंटित अंचल
01. श्री आजीव वत्सराज, अपर सचिव : हायाघाट
02. श्री मणिभूषण किशोर, विशेष कार्य पदाधिकारी : बेनीपुर
03. श्रीमति मोना झा, उप-निदेशक, बिहार सर्वेक्षण कार्यालय, गुलजारबाग, पटना : दरभंगा सदर
04. श्रीमति सुधा रानी, विशेष कार्य पदाधिकारी : मनीगाछी
05. श्री नवाजिश अख्तर, विशेष कार्य पदाधिकारी, भू-अभिलेख एवं परिमाप : कुशेश्वरस्थान पूर्वी
06. श्रीमति सोनी कुमारी, विशेष कार्य पदाधिकारी : बहादुरपुर
07. डॉ० सुनील कुमार, उप-सचिव : कुशेश्वरस्थान एवं बहेड़ी
08. श्री संजय कुमार सिंह, उप-सचिव : गौराबराम
09. श्री अमरेन्द्र कुमार, सहायक निदेशक, कृषि गणना : किरतपुर
10. श्री सुबोध कुमार, भू-अर्जन पदाधिकारी : बिरौल एवं अलीनगर
11. श्री सुमीत कुमार आनंद, सहायक निदेशक, कृषि गणना : केवटी
12. श्री सुधांशु शेखर, सहायक निदेशक, कृषि गणना : जाले
13. श्री संजीव कुमार, अनुदेशक, चकबंदी निदेशालय : हनुमाननगर
14. श्री नीरज कुमार सिंह, भू-अर्जन निदेशालय : सिंघवाड़ा
15. श्री विपिन कुमार सिंह, सहायक निदेशक, सर्वेक्षण कार्यालय, गुलजारबाग : ताराडीह एवं घनश्यामपुर