Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: पुलिस वैन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल, चालक फरार पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो...
02-Apr-2025 07:44 PM
By First Bihar
PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद पटना के राजाबाजार स्थित पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने शुगर और बीपी चेक किया। लालू की तबीयत नॉर्मल होने के बाद उन्हें पटना एयरपोर्ट ले जाया गया। पटना एयरपोर्ट से उन्हें दिल्ली की फ्लाइट में बिठाया गया। दिल्ली एम्स में अब उनका इलाज चलेगा।
इसके लिए पत्नी राबड़ी देवी, पुत्र तेजस्वी यादव के साथ लालू यादव दिल्ली के लिए रवाना हो गये। अपने नेता की तबीयत खराब होने की खबर सुनते ही कार्यकर्ता अस्पताल से लेकर एयरपोर्ट तक पहुंच गये। कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखी गयी। अपने नेता की एक झलक पाने के लिए लोग बेताव दिखे। पारस हॉस्पिटल से लालू यादव को कार से पटना एयरपोर्ट लाया गया था।
जहां व्हील चेयर पर बिठाकर एयरपोर्ट के अंदर ले जाया गया। जहां उन्हें दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में बिठाया गया। लालू की हालत की जानकारी देते हुए उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने बताया कि लालू जी की तबीयत पहले से बेहतर हैं। उन्हें नॉर्मल फ्लाइट से दिल्ली ले जाया जा रहा है। तेजस्वी यादव कहा कि लालू जी कलेजा वाला आदमी हैं। बहुत हिम्मत वाले व्यक्ति हैं।
दिल्ली जाने से पहले तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत करते कहा था कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव के हाथ और कंधे में जख्म हो गया है। उन्हें आज दिल्ली ले जाना था लेकिन अचानक बीपी लो हो गया। बीपी 34/44 हो गया था। जिसके बाद चेकअप के लिए उन्हें पारस हॉस्पिटल लाया गया। उनके किडनी का ट्रांसप्लांट हो चुका है। हार्ट का भी सर्जरी हो चुका है। फिलहाल उनकों शाम 7 बजे की फ्लाइट से दिल्ली ले जाया जाएगा। अभी नॉर्मल फ्लाइट से उन्हें दिल्ली ले जाया जाएगा। सब कुछ चेक कर लिया गया है। सब कुछ ठीक है। अभी उनकी तबीयत पहले से बेहतर है। लालू यादव का इलाज अब दिल्ली एम्स में होगा।