ब्रेकिंग न्यूज़

पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड

Home / bihar / patna-news / राज्य परिषद की बैठक में लालू का बड़ा ऐलान, बोले...किसी भी हाल में...

राज्य परिषद की बैठक में लालू का बड़ा ऐलान, बोले...किसी भी हाल में तेजस्वी को बनाइए बिहार का CM

लालू ने कहा कि पार्टी में चाहे कोई जितना भी आलोचना करे..तेजस्वी यादव को हर हाल में पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री बनाने का काम करना है। कही कोई कन्फ्यूजन में नहीं रहना है।

19-Jun-2025 05:13 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के ज्ञान भवन में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राज्य परिषद की बैठक हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व सीएम राबड़ी देवी, बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल,अब्दुलबारी सिद्दिकी, रामचंद्र पूर्वे, सुनील सिंह, कांति सिंह ,अनीता देवी सहित राजद के कई नेता शामिल हुए। इस मौके पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने राजद कार्यकर्ताओं से कहा कि सब लोग खुब मेहनत कीजिए और किसी भी हाल में तेजस्वी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाये। आरएसएस और नीतीश कुमार को हटाना है और अपनी सरकार बनाना है। 


लालू ने कहा कि हमारी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल का 28 साल पूरा हो गया है। अब आगामी चुनाव मंगनी लाल मंडल के नेतृत्व में हम जीतेंगे। लालू ने नये प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर मंगनी लाल मंडल को बधाई और शुभकामनाएं दी। राजद कार्यकर्ताओं से लालू ने कहा कि आप लोगों को बहुत बहुत धन्यवाद आप फील्ड में जाकर मजबूती के साथ काम कीजिए। एक दूसरे का आदर कीजिए और महिलाओं की शक्ति को जगाइए। 


कार्यकर्ताओं को मंच से संबोधित करते हुए लालू ने आगे कहा कि बिहार में विधानसभा चुनाव होने है। चुनाव में अब बहुत कम समय बचा है। लालू ने यह ऐलान किया कि जो मेहनत करेगा और गरीबों के साथ होगा उसे पार्टी अपना उम्मीदवार बनाएगी। इस दौरान लालू ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने पार्टी को आगे बढ़ाने का काम किया। 


पार्टी में जितने भी कार्यकर्ता है उन सभी हम बधाई देते हैं। राबड़ी देवी ,कांति सिंह ,अनीता देवी ने पार्टी में जो काम किया इसके उनको भी बधाई देता हूं। लालू ने कहा कि पार्टी में चाहे कोई जितना भी आलोचना करे..तेजस्वी यादव को हर हाल में पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री बनाने का काम करना है। कही कोई कन्फ्यूजन में नहीं रहना है। लालू ने कहा कि आप सभी ने मुझे भी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी पर फिर से बिठाया इसके लिए आप सभी को तहे दिल से धन्यवाद।