PATNA: सावन के पावन पर्व पर भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव ने सबसे कीमती कार खरीदी है। 4 करोड़ रुपये की बेहद लग्जरी और शानदार सफेद रंग की Range Rover SV कार अपने पिता को गिफ्ट किया है। सोशल मीडिया पर खेसारी लाल यादव का पिता को गिफ्ट देते वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखकर फैंस भी काफी खूश हैं। लोग कह रहे हैं कि बेटा हो तो ऐसा..


इस खास मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पिता और बेटे के साथ वीडियो साझा किया और काफी भावुक नजर आए। लैंड रोवर रेंज रोवर की कीमत 4 करोड़ रुपये है। खेसारी लाल यादव ने कहा कि उनके जीवन का हर संगीत उनके पिता का है, जिन्होंने उन्हें चना बेचकर बड़ा किया। यह जीत उनके पिता के त्याग, पसीने और आशीर्वाद की है।


खेसारी लाल यादव ने कहा कि उनके पिता के पास पहले से गाड़ियां थीं, लेकिन इतनी महंगी गाड़ी नहीं थी। उन्होंने सभी से अपने माता-पिता का सम्मान और प्यार करने की अपील की। सोशल मीडिया पर लाइव आकर खेसारी लाल यादव ने पिता को 4 करोड़ की रेंज रोवर की चाबी सौंपी। 


कहा कि सबको दिल से प्रणाम..बहुत अच्छा लग रहा है..पापा को कार की चाबी सौंपते। खेसारी लाल यादव ने कहा कि पापा ने लिट्टी चोखा और चना बेचकर, गार्ड की नौकरी करके मुझे बेहतर बनाने के लिए दुनियां का हर वो काम किये हैं। पापा ने बहुत कष्ट किया है। लेकिन आज सारा दुख दूर हो गया। आज उनका बेटा अपनी गायकी और अभिनय के बदौलत अच्छे मुकाम पर पहुंच चुका है। 


खेसारी लाल यादव ने आगे कहा कि पापा के लिए तो दो तीन गाड़ियां पहले से घर पर है, लेकिन इतनी महंगी नहीं थी। अब पापा इतनी महंगी गाड़ी में घूमेंगे। सोशल मीडिया पर लाइव के दौरान उन्होंने पिता जी से भी बातचीत की। खेसारी लाल यादव से बातचीत करते हुए पिता ने कहा कि हर माता-पिता अपने बच्चों की तरक्की देखना चाहता है। हम भी अपने बेटे की तरक्की से खुश है। बेटा कही भी रहे चंगा रहे। भगवान से विनती करते हैं कि इसी तरह मेरे बेटे को आशीर्वाद दें और आगे बढ़ाए।