ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / patna-news / तेजस्वी से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, चुनाव लड़ने के सवाल पर बोले..हम...

तेजस्वी से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, चुनाव लड़ने के सवाल पर बोले..हम हीरो ही सही है..ऐसे ही गर्दा उड़ाते रहते हैं

भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने तेजस्वी से की मुलाकात, कहा..तेजस्वी भईया अक्सर चुनाव लड़ने को कहते हैं, लेकिन मैं कलाकार हूं, चुनाव नहीं लडूंगा।

14-Aug-2025 08:23 PM

By First Bihar

PATNA: 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर भोजपुरी के सुपरस्टार खोसारी लाल यादव गुरुवार को आरजेडी नेता व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मिलने पहुंचे। तेजस्वी से खेसारी लाल की मुलाकात के बाद अब कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगी है। खेसारी लाल यादव जब तेजस्वी यादव से मुलाकार कर आवास से बाहर निकले तब मीडिया कर्मियों ने उनसे सवाल किया कि तेजस्वी यादव से अचानक मिलने का कारण क्या है? क्या आप बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने वाले हैं। 


मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए खेसारी लाल यादव ने कहा कि अरे नहीं भाई तेजस्वी मेरे बड़े भाई हैं, उनसे आशीर्वाद लेने हम आए हुए थे। हम चुनाव उनाव लड़ने के लिए नहीं आए थे। जो प्यार है वह जताने आए थे और प्यार लेने आए थे। खेसारी लाल ने कहा कि कुछ काम था, ऐसे ही भैया से मिलने आए थे और चाचा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का हाल चाल जाने आए थे। उन्होंने कहा कि हम हीरो ही सही है। हम ऐसे ही गर्दा उड़ाते रहते हैं। हम चाहते हैं कि बिहार के लिए जो बेहतर हो सके हो। 


जो बिहार की बेहतरी के लिए सोचेगा हम उसके साथ खड़ा रहेंगे। यह तो जनता बताएगी कि कौन बेहतर कर सकता है। हम अपने क्षेत्र में बेहतर कर रहे हैं। अच्छी फिल्में कर रहे हैं। अच्छे गाने गा रहे हैं। हम जहां हैं वहां बेहतर कर रहे हैं। जो सामान देगा उसके साथ रहेंगे। पत्रकार ने पूछा कि विधानसभा चुनाव के लिए भी गाना तैयार किये है? खेसारी ने जवाब दिया कि मैं विधानसभा के लिए गाना नहीं गाता। जनता के लिए गाना गाता हूं। 


तेजस्वी यादव के संबंध में कहा कि तेजस्वी एक अच्छे युवा नेता हैं। यह बिहार के लोगों को ज्यादा समझ में आता होगा। मैं तो मुंबई में रहता हूं। बिहार की जनता यह बात बेहतर समझ रही है। मैं हर जगह हूं। मैं हर आदमी का सम्मान करता हूं। जिसे मेरा व्यक्तिगत संबंध है, वहां के लिए मैं 24 घंटे उपस्थित रहता हूं। जहां मुझे प्यार मिलता है, वहां मैं हमेशा मौजूद रहता हूं। तेजस्वी यादव से बातचीत हुई। हम दोनों भाईयों के बीच एक दूसरे के परिवार के बारे में बातचीत हुई। 


पत्रकारों ने कहा कि क्या आप चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने कहा कि हम चुनाव नहीं लड़ेंगे। मैं कल की बात नहीं करता मैं आज की बात करता हूं। आज मैं हीरो और कलाकार के तौर पर हूं। आज मेरे लिए काम है। उसको बेहतर करना चाहता हूं। कल क्या होगा मुझे नहीं मालूम..उन्होंने कहा कि तेजस्वी भईया हमेशा बोलते हैं कि बाबू तुम चुनाव लड़ो..लेकिन हम हमेशा ना कह देते हैं। तेजस्वी यादव इतना अच्छा से नेतृत्व कर रहे हैं वो बिहार के बारे में हमेशा सोचते हैं। 

news image


news image