ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत

Khan Sir Wife: कहां की रहने वाली हैं खान सर की नई नवेली दुल्हनिया, क्या है फैमिली बैकग्राउंड? यहां मिलेगा हर सवाल का जवाब

Khan Sir Wife: खान सर की शादी इन दिनों सुर्खियों में है। उनकी पत्नी ए.एस. खान पहली बार रिसेप्शन पार्टी में सार्वजनिक रूप से सामने आईं। उनकी सादगी और शालीनता ने सबका दिल जीत लिया।

03-Jun-2025 04:54 PM

By FIRST BIHAR

Khan Sir Wife: देशभर में चर्चित बिहार के खान सर शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने खुद बताया था कि ऑपरेशन सिंदूर के बीच उन्होंने शादी रचाई थी। पटना के सगुना मोड़ स्थित होटल में उन्होंने सोमवार को रिसेप्शन पार्टी दी। इस रिशेप्शन पार्टी में पहली बार उनकी नई नवेली दुल्हन लोगों के सामने आई। अब सभी के मन में यह सवाल है कि खान सर की पत्नी ए.एस. खान कौन हैं और कहां की रहने वाली हैं।


दरअसल, चर्चित शिक्षक खान सर इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं। खासकर गुपचुप तरीके से शादी को लेकर लोग हैरान हैं। उन्होंने अचानक अपनी शादी की जानकारी देकर लोगों को सरप्राइज कर दिया। सोमवार को पहली बार उनकी नई नवेली दुल्हन को लोगों ने रिसेप्शन पार्टी में देखा। इस रिशेप्शन पार्टी में शिक्षा जगत से लेकर राजनीति से जुड़े लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। अब लोग खान सर की बेगम ए.एस खान के बारे में जानने को बेताब हैं।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, खान सर की शादी बिहार के सीवान जिले में हुई है। बताया जा रहा है कि सीवान के नगर थाना क्षेत्र स्थित झगरहवा बर इलाके में खान सर का ससुराल है। सूत्रों की मानें तो खान सर की पत्नी ए.एस खान एक सरकारी अधिकारी हैं हालांकि फर्स्ट बिहार इस बात की पुष्टि नहीं करता है। खान सर का ननिहाल सीवान में ही है। ए.एस खान को खान सर की मां बहुत पसंद करती है। यही वजह है कि यह रिश्ता हुआ।


जानकारी के मुताबिक, आईसीएससी बोर्ड से स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद ए.एस खान ने उच्च शिक्षा हासिल की है। खान सर की पत्नी पहली बार रिशेप्शन पार्टी में सार्वजनिक रूप से सामने आईं। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखे। रिसेप्शन पार्टी में उन्होंने लाल रंग का कढ़ाई वाला लहंगा पहन रखा था और उन्होंने घूंघट कर रखा था। उनकी शालिनता और सादगी ने रिसेप्शन पार्टी में आए लोगों का दिल जीत लिया।