PATNA: बिहार के खगड़िया जिले के पुलिस कप्तान (SP)एवं IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह का पारिवारिक विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। घरेलू विवाद को लेकर उनकी पत्नी पूजा कुमारी बुधवार को पुलिस मुख्यालय पहुंचीं। जहां उन्होंने DGP प्रीता वर्मा से मुलाकात की। कहा कि वह भानु से तलाक नहीं चाहतीं हैं। बल्कि अपने पति और बच्चे के साथ रहने चाहती है। पूजा की बातें सुनने के बाद डीजीपी ने आगे की बातचीत के लिए 5 दिनों का समय दिया है। 


मीडिया से बातचीत करते हुए पूजा ने बताया कि डीजीपी मैंम बोलीं हैं कि 5 दिन बाद भानू छुट्टी से वापस आ रहे हैं, तब आपसे बात कराते हैं, दोनों को मिलाने की कोशिश करते हैं। मैं यही चाहती हूं कि मैं और बच्चा और भानू फिर से साथ रहे। यह मामला 09 नवम्बर 2025 से शुरू हुआ था। मुझे बोला गया था कि वक्त के साथ चीजे बदल जाती है। लेकिन मुझे लगता है कुछ भी नहीं बदला। जब खगड़िया आवास में गई थी तब धक्कामुक्की करके भगाया गया था। बच्ची मुझसे दूर हो गयी थी, मुझसे बात नहीं कराया जा रहा था। मैं काफी टेंशन में थी। 


भरतपुर बच्ची को लेने के लिए गई थी लेकिन कहा गया कि बच्चे के लिए कस्टडी लेनी पड़ेगी। आज तक मुझे समझ में नहीं आया कि कारण क्या है। अभी वो बस यही कहते हैं कि मेंटेनेंस ले लो,बच्ची ले लो तूम मुझे कुछ भी नहीं चाहिए। मुझे फ्री छोड़ दो बस वो यही बोलते हैं कि मैं अकेला रहना चाहता हूं। मुझे हैरानी होती है कि वो अकेले क्यों रहना चाहते हैं। मैं अपने पति पर बहुत विश्वास करती हूं उनका किसी से अफेयर नहीं है। उनके ऊपर फैमिली का प्रेशर है। पिताजी जीजाजी और बहन का प्रेशर है कि आप पूजा को छोड़ दो और आगे बढ़ो। मुझे भी नहीं समझ में आ रहा है कि मुझे छोड़ने के लिए क्यों कहा जा रहा है। उनके फैमिली का यही दबाव है। 


पूजा ने बताया कि उनके पति भानु प्रताप एक ईमानदार अधिकारी हैं और वह नहीं चाहतीं कि उनकी नौकरी जाए। क्योंकि आईपीएस बनने का सपना उन्होंने भी देखा था। इससे पहले सितंबर 2026 में भानु प्रताप और पूजा के बीच विवाद की खबरें सामने आई थीं। उस समय राजस्थान के भरतपुर पहुंची पूजा ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी। अपने रिश्ते को लेकर पूजा ने अपनी बातें रखी थी। पुलिस मुख्यालय में डीजीपी से मिलने पहुंची पूजा ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह कहा है कि वो अपने पति भानू से तलाक नहीं चाहतीं है बल्कि पति के साथ रिश्ता बनाए रखना चाहती है। डीजीपी ने पूजा को 5 दिन का समय दिया है। 


कौन हैं IPS भानु प्रताप सिंह?

भानु प्रताप सिंह वर्तमान में बिहार के खगड़िया जिले के एसपी हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी के रहने वाले हैं और उन्होंने हिंदी साहित्य में एमए किया है. बतौर आईपीएस उनकी पहली पोस्टिंग मुजफ्फरपुर में टाउन एएसपी के पद पर हुई थी. साल 2020 में भानु प्रताप सिंह ने UPSC की परीक्षा क्रैक की और उन्हें बिहार कैडर में आईपीएस अधिकारी के रूप में सफलता मिली. उसी साल उनके घर बेटी का जन्म हुआ।