Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर राजधानी पटना के दीघा स्थित गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। सुबह से ही हजारों की संख्या में लोग गंगा स्नान के लिए घाटों पर पहुंच रहे हैं। 



हर तरफ हर-हर गंगे के जयकारे गूंज रहे हैं। श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ का असर अब सड़कों पर भी देखने को मिल रहा है। दीघा-एम्स-पाटलिपुत्र रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। 



सड़क पर भीषण जाम की स्थिति बन गई है, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



यानी कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ा है, तो दूसरी ओर सड़कों पर जाम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।