ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / bihar / patna-news / बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान...

बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये

Bihar Farmer Scheme: बिहार सरकार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि योजना शुरू की, पीएम किसान योजना के साथ अब किसानों को सालाना 9000 रुपये मिलेंगे, 73 लाख से अधिक किसानों को लाभ।

03-Feb-2026 04:25 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Farmer Scheme: बिहार सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए किसान सम्मान निधि योजना की राशि डेढ़ गुना बढ़ाने का ऐलान किया है। इसके लिए राज्य सरकार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत किसानों को सालाना 3000 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे।


यह घोषणा मंगलवार को बिहार विधानमंडल में पेश किए गए बजट के दौरान की गई। यह अतिरिक्त राशि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली राशि के साथ ही डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सीधे किसानों के खातों में भेजी जाएगी।


केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को साल में तीन किस्तों में कुल 6000 रुपये दिए जाते हैं, यानी प्रति किस्त 2000 रुपये। अब बिहार सरकार की नई योजना के तहत प्रति किस्त 1000 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे, जिससे कुल तीन किस्तों में किसानों को 3000 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे।


इस तरह पीएम किसान सम्मान निधि और जननायक कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि—दोनों योजनाओं को मिलाकर बिहार के किसानों को प्रति किस्त 3000 रुपये और साल में कुल 9000 रुपये मिलेंगे। इस योजना का लाभ बिहार के करीब 73 लाख से अधिक किसानों को मिलेगा, जिससे राज्य के किसानों की आय में सीधा इजाफा होगा और आर्थिक मजबूती को बढ़ावा मिलेगा।


बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एनडीए ने अपने चुनावी संकल्प पत्र में कर्पूरी ठाकुर के नाम पर किसानों के लिए नई योजना शुरू करने का वादा किया था। चुनाव में भारी बहुमत से जीत के बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में नवंबर में नई सरकार बनी और अब सरकार के पहले पूर्णकालिक बजट में इस वादे को पूरा कर दिया गया है।