ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

Home / bihar / patna-news / Bihar News: पटना में गंगा पर 6 लेन का पुल और सड़क का...

Bihar News: पटना में गंगा पर 6 लेन का पुल और सड़क का निर्माण, जेपी गंगा पथ का भी होगा विस्तार; जान लीजिए.. क्या है तैयारी?

Bihar News: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। पटना में जेपी गंगा पथ का दीघा से बिहटा तक 35.5 किलोमीटर विस्तार किया जाएगा। गंगा पर चार की जगह 6 लेन का पुलिस और सड़क बनेगी।

12-Feb-2025 08:25 AM

By FIRST BIHAR

Bihar News: पटना में गंगा पर चार लेन की जगह अब 6 लेन का पुल बनेगा। इसके साथ ही साथ जेपी गंगा पथ का दीघा से बिहटा तक विस्तार होगा। 21 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान इसकी औपचारिक घोषणा कर सकते हैं। विभाग ने इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी है।


दरअसल, पटना में जेपी गंगा पथ का दीघा से बिहटा तक 35.5 किलोमीटर विस्तार किया जाएगा। गंगा पर चार की जगह 6 लेन का पुलिस और सड़क बनेगी। दीघा से शेरपुर तक गंगा पर एलिवेटेड सड़क बनेगा। वहीं शेरपुर से बिहटा तक एलिवेटेड और बांध पर सड़क बनेगी, जो कोईलवर से जुड़ेगा। इसके निर्माण पर 76 सौ करोड़ रुपए की लागत आने का अनुमान है।


निर्माण कार्य पूरा होने के बाद उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, आरा, छपरा, गोपालगंज, बक्सर जाने में लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। वहीं पटना शहर पर ट्रैफिक का दवाब कम हो जाएगा। बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड ने इसका प्रस्ताव और डियाइन तैयार पर विभाग के पास भेज दिया है। आगामी 21 फरवरी को सीएम नीतीश कुमार पटना में प्रगति यात्रा के दौरान इसका एलान कर सकते हैं।


उधर, दीघा से बिहटा तक सड़क बनने के बाद इस इलाके के लोगों को बड़ी सुविधा मिल जाएगी। इसका जुड़ा जेपी गंगा पथ, जेपी सेतु, निर्माणाधीन 6 लेन पुल, पाटिल पथ, अशोक राजपथ और अटल पथ से होगा। वहीं शेरपुर में इसका जुड़ाव शेरपुर-दिघवारा निर्माणाधीन पुल, पुराना एनएच 30, बिहटा-सरमेरा पथ, बिहटा एयरपोर्ट और कोइलवर पुल से होगा।