ब्रेकिंग न्यूज़

बैंड-बाजों के साथ अनंत सिंह का स्वागत,जेल से बाहर आने के बाद कहा - अब जनता का काम करेंगे... Bihar Politics : शरद यादव से ललन सिंह तक; अब फिर नीतीश कुमार बने JDU के बॉस, जानिए अब तक कितनी दफा संभाल चुके हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व वंदे भारत की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत; स्टेशन पर मची अफरातफरी Bihar news : पिघली सियासी दूरी ! चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के छुए पैर,तस्वीर वायरल; क्या खत्म होगी नाराजगी? अब इन लोगों को इलाज के लिए नहीं जाना होगा रांची! हर जिले में जल्द शुरू होगा इस बीमारी का इलाज; सरकार ने लिया फैसला Bihar mutation scam : सरकारी जमीन गायब करने का खेल? सुपौल के CO पर FIR, जांच में चौंकाने वाले खुलासे Nitish Kumar : JDU अध्यक्ष रहेंगे CM नीतीश, आज होगी औपचारिक घोषणा; पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह Bihar crime news ; मुजफ्फरपुर में बवाल का VIDEO वायरल! पथराव के बाद 11 पर केस; घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप BIHAR NEWS : शिवहर डीडीसी ब्रजेश कुमार के ठिकानों पर SVU की बड़ी रेड, मोतिहारी-पटना में एक साथ कार्रवाई; आय से अधिक संपत्ति का आरोप Bihar News : “18 लाख महिलाओं के 10-10 हजार अटके! ‘महिला रोजगार योजना’ में फंसा पेच; जानिए क्या है वजह

Home / bihar / patna-news / Job In Bihar : विस चुनाव से पहले बिहार में नौकरी की बहार,...

Job In Bihar : विस चुनाव से पहले बिहार में नौकरी की बहार, शिक्षा विभाग में इन पदों पर आने वाली है हजारों की संख्या में बहाली

Job In Bihar : विद्यालय सहायक और विद्यालय परिचारी के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन संबंधित जिले में ही लिये जाएंगे। इसके लिए जिलास्तर पर जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में कमेटी गठित होगी।

30-Mar-2025 07:58 AM

By First Bihar

Job In Bihar : बिहार के लिए यह चुनावी साल है। ऐसे में सरकार हर दिन किसी न किसी तरह की बहाली और रोजगार की बात कर रही है ताकि युवाओं के बीच उनकी पकड़ कमजोर  न हो। ऐसे में अब शिक्षा विभाग के अंदर बड़ी संख्या में बहाली होने वाली है। इसको लेकर रूपरेखा तैयार कर लिया गया है। तो आइए जानते हैं कि सरकार के तरफ से क्या तैयारी की गई है। 


दरअसल, बिहार में विद्यालय सहायक और विद्यालय परिचारी के पद पर नियुक्ति की नियमावली शिक्षा विभाग ने तैयार कर ली है। इसके मुताबिक सेवा काल में जिन शिक्षकों का निधन हो गया है, इनके निकटतम आश्रितों को इन पदों पर नियुक्ति की जानी है। वित्त विभाग को नियमावली का प्रारूप प्रस्ताव सहमति के लिए भेजा गया है। वित्त विभाग की सहमति मिलने के बाद नियुक्ति की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।


मालूम हो कि, इस पद पर लंबे समय से अनुकंपा पर नियुक्ति का इंतजार हो रहा है। शिक्षा विभाग के अनुसार, विद्यालय सहायक और विद्यालय परिचारी के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन संबंधित जिले में ही लिये जाएंगे। इसके लिए जिलास्तर पर जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में कमेटी गठित होगी। कमेटी ही विद्यालय सहायकों और विद्यालय परिचारियों का चयन करेगी।


जानकारी हो कि, राज्य के माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों तथा प्रोजेक्ट कन्या माध्यमिक विद्यालयों में करीब 7500 पदों पर इनकी नियुक्ति होनी है। इन पदों को लेकर जिलों से विभाग ने रिपोर्ट प्राप्त कर ली है। नियमावली में उक्त पदों पर चयन आदि का आधार, वेतन आदि की विस्तार से चर्चा रहेगी।


आपको बताते चलें कि, विद्यालय सहायक और विद्यालय परिचार के लिए अलग-अलग योग्यता भी तय की गयी है। चयन का आधार भी अलग-अलग होगा। नियमावली को लागू करने के बाद विभाग इस संबंध में जिलों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करेगा।