जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
23-Nov-2025 04:49 PM
By First Bihar
PATNA: 2025 के विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता का जबरदस्त आशीर्वाद एनडीए को मिला है। बिहार में एनडीए की प्रचंड बहुमत की सरकार बन गयी है। जिससे एनडीए नेता गदगद हैं। इनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। वही विपक्ष में गम का माहौल है। ऐसे वक्त में सत्ता पक्ष लगातार आरजेडी पर हमलावर हो गयी है। एनडीए के घटक दल हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के संरक्षक और केन्द्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने लालू और तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल को लेकर बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने आरजेडी की तुलना डायनासोर से कर दी है। जीतनराम मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट करते हुए लालू की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के बारे में यह कहा है कि जो हश्र धरती पर डायनासोर का हुआ, आने वाले वक्त में वही हश्र बिहार में राजद का होगा।
जीतनराम मांझी यही नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि अब तो सब लोग कहने लगे हैं कि धरती पर दोबारा डायनासोर आ सकता है लेकिन बिहार में राजद के लोग नहीं आ सकतें। अपने इस ट्वीट को पोस्ट करते हुए जीतन राम मांझी ने आरजेडी और तेजस्वी यादव को भी टैग किया है। बिहार चुनाव में करारी हार के बाद अब विपक्ष पर लगातार हमला किया जा रहा है। इसी क्रम में जीतन राम मांझी ने चुटकी लेते हुए डायनासोर से आरजेडी की तुलना कर दी।
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में NDA को कुल 202 सीटें मिली हैं। BJP ने 89 सीटों पर जीत दर्ज की। दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) 85 सीटों के साथ है। वहीं, चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति (आर) ने 19 पर जीत दर्ज की, जो एनडीए में तीसरे नंबर की सबसे बड़ी पार्टी और पूरे बिहार में चौथे नंबर की पार्टी है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को 5 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 4 सीटों पर जीत मिली है। वही राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की सीट संख्या 75 से घटकर 25 हो गई. कांग्रेस ने 61 सीट पर चुनाव लड़ा, जिनमें से उसे केवल 6 सीट पर जीत मिली।
243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में 35 पर सिमटा विपक्ष देखिये महागठबंधन में किसने कितनी सीटों पर जीत हासिल की।
राजद- 25 सीट
कांग्रेस- 6 सीट
सीपीआई माले- 2
सीपीएम- 1
आईआईपी- 1
सीपीआई- 0
वीआईपी- 0
