PATNA: जेईई मेन के फाइनल परिणाम में गोल इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। गोल क्लासरूम के अनेक छात्रों ने 95 पर्सेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
इस वर्ष के परिणाम में श्रृष्टि राज ने 98.94 पर्सेंटाइल, ऋतुराज कुमार ने 98.65 पर्सेंटाइल, लकी कुमारी ने 98.17 पर्सेंटाइल, उज्ज्वल कांत मिश्रा ने 97.77 पर्सेंटाइल तथा तेजस ने 95 पर्सेंटाइल प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। इसके अलावा भी गोल के कई विद्यार्थियों ने उच्च पर्सेंटाइल हासिल कर टॉप स्कोर के रूप में अपनी पहचान बनाई है।
गोल इंस्टीट्यूट के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक बिपिन सिंह ने इस सफलता पर सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा, “यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और गोल की व्यवस्थित शैक्षणिक प्रणाली का प्रमाण है। हमारा लक्ष्य केवल चयन नहीं, बल्कि श्रेष्ठ परिणाम देना है।”
वही सहायक निदेशक रंजय सिंह ने कहा, “गोल के छात्र लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। यह हमारी टीम के समर्पण और छात्रों के विश्वास का परिणाम है।” जबकि आर एंड डी हेड आनंद वत्स एवं एकेडमिक हेड गौरव सिंह ने भी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि गोल की टेस्ट सीरीज़, नियमित प्रैक्टिस और कॉन्सेप्ट क्लैरिटी पर आधारित पढ़ाई ही इस सफलता का मुख्य आधार है। गोल इंस्टीट्यूट ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह “Goal the Result Factory” के रूप में विद्यार्थियों के सपनों को सफलता में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है।