बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
08-Mar-2026 06:05 PM
By First Bihar
Bihar Politics:नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की बात सामने आने के बाद पिछले दिनों जेडीयू कार्यालय में प्लेट और बर्तन फेंका गया था और कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा मचाया था। वही इसी दौरान पोस्टर में पीएम मोदी के चेहरे पर कालिख पोती गयी थी। वही आज निशांत के सदस्यता ग्रहण करने के बाद जेडीयू दफ्तर में पार्टी कार्यकर्ताओं और ललन सिंह के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों तरफ से जमकर गाली-गलौज भी की गयी। लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं से जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा काफी गुस्से में आज नजर आएं।
संजय झा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ये जो एलिमेंट हैं, उसका इस पार्टी से क्या लेना देना है? इस पार्टी का कोई मेंबर है या किसी पोस्ट पर है? इसकी जांच करवा रहे हैं। मुझे लगता है कि पैसा पर भेजा हुआ विपक्ष का एजेंट है, जो पार्टी को बदनाम करना चाहता है। ऐसे एलिमेंट नीतीश कुमार की पार्टी का आदमी कहा से हो गया। संजय झा ने कहा कि ये एलिमेंट माइक देखते ही अजीबोगरीब हरकत करने पहुंच जाता है। कौन है ये लोग कहां से आता है। किसके द्वारा स्पॉन्सर्स किया हुआ है, हम लोग भी चेक करवा रहे हैं।
नीतीश कुमार बिहार के लोकप्रिय नेता हैं, देशभर के लोग उनको पसंद करते हैं। इस तरह का एलिमेंट पार्टी को बदनाम करने का काम कर रहा है। हम लोग भी ऐसे लोगों पर नजर रखे हुए हैं। बता दें कि बीते दिनों जिन लोगों ने पटना में एक पोस्टर में लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को कालिख से पोता था, उन्हे पूछताछ के लिए थाने पर लाया गया था। अभी उनसे पूछताछ हो ही रही थी कि दूसरी ओर जेडीयू कार्यालय में मारपीट हो गयी। प्रदेश जेडीयू कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और ललन सिंह के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई है। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर गाली गलौज की गई है।
इस दौरान जेडीयू के कार्यकर्ताओं ने ललन सिंह पर पार्टी को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा मचाया। कार्यकर्ता नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने से नाराज हैं और इसे बड़ी साजिश बता रहे हैं। अब ऐसे एलिमेंट को चिन्हिंत करने का काम संजय झा कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। वही उन्होंने कहा कि अगले साढ़े चार साल बिहार में जो सरकार चलेगी वो नीतीश कुमार की नीतियों पर चलेगी। मुख्यमंत्री चाहे कोई भी रहे नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में ही सरकार चलेगी। नीतीश कुमार ने खुद ये बात कही है।
राज्यसभा जाने के फैसले के बारे में उनका जो ट्वीट हुआ उसमें खुद उन्होंने ये बात जुड़वाई थी। नीतीश कुमार का ट्वीट तीन बार एडिट हुआ था। नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद बिहार में शराबबंदी कानून के खत्म होने की अटकलों पर संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार की गरीब जनता को ध्यान में रखकर शराबबंदी लागू किया था। पहले जो शराबबंदी लागू हुई थी वह केवल ग्रामीण इलाकों में थी लेकिन बाद में जब महिलाओं ने समर्थन किया तो शहरी इलाकों में भी इसे लागू करते हुए पूर्ण शराबबंदी कर दी गई।