PATNA:बिहार विधान परिषद (MLC) के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव से ठीक पहले जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई। हार्ट प्रोब्लम के बाद उन्हें आनन फानन में पटना के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। इस बात की खबर मिलने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उनसे मिलने के लिए मेदांता पहुंचे जहां के डॉक्टरों से नीरज कुमार की स्थिति से अवगत हुए। वही इस दौरान जेडीयू नेता नीरज से भी मिले। 


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ डिप्टी सीएम विजय चौधरी और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी मौजूद थे। सीएम सम्राट ने फोटो शेयर करते हुए एक्स पर यह ट्वीट किया कि "जदयू के मुख्य प्रवक्ता एवं माननीय विधान पार्षद श्री नीरज कुमार जी से जयप्रभा मेदांता अस्पताल, पटना में मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना तथा स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस अवसर पर माननीय उपमुख्यमंत्री श्री @VijayKChy जी एवं माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @sanjay_saraogiजी मौजूद रहे।



बता दें कि हार्ट की समस्या होने के बाद उन्हें तुरंत पटना के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। वही जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने नीरज कुमार की तबीयत खराब होने की खबरों को खारिज करते हुए इसे एक "ड्रामा" और पुरानी आदत बताया। अनंत सिंह ने दावा किया कि चुनाव के समय या खर्च से बचने के लिए ऐसा किया जाता है।