गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
27-Jan-2026 07:05 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Road Projects: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने दो दर्जन से अधिक सड़क परियोजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया है। भू अर्जन निदेशक कमलेश कुमार सिंह ने संबंधित जिलों को उन सड़कों की सूची भेजी है, जिनके लिए जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई चल रही है। मुख्यालय स्तर पर हुई समीक्षा में पाया गया कि अधिकांश मामलों में मुआवजा भुगतान में देरी के कारण अधिग्रहण अटका हुआ है।
शेरपुर-दिघवारा के बीच गंगा नदी पर छह लेन के पुल के निर्माण में 580 मीटर जमीन अधिग्रहण का मामला अटका हुआ है। अधिग्रहण के रास्ते में मंदिर, मस्जिद और स्कूल आने के कारण समस्या उत्पन्न हो रही है। वहीं एनएच 27 के किशनगंज-बहादुरगंज खंड में एलाइनमेंट सुधार के कारण जमीन अधिग्रहण में रुकावट आई है। इस खंड के साढ़े चार किलोमीटर हिस्से के लिए जमीन की आवश्यकता है। मुआवजा भुगतान का प्रबंध करने के लिए विभाग को लिखा गया है।
एनएच 231 महेशखूंट-सहरसा-पूर्णिया खंड में मरंगा और सुखिया मौजा के रैयत मुआवजे की दर को लेकर विरोध कर रहे हैं। एनएच 139 डब्ल्यू बाकरपुर-मानिकपुर खंड में संरचनाओं का भुगतान बाकी है। इसी परियोजना के मुजफ्फरपुर वाले हिस्से में अधिग्रहण विवाद हाई कोर्ट में लंबित है। साहेबगंज-अरेराज-बेतिया खंड में करीब 55 किलोमीटर सड़क के लिए जमीन अधिग्रहण लंबित है। पश्चिमी चंपारण में भी लगभग 24 किलोमीटर सड़क अधिग्रहण होना बाकी है।
वैशाली जिले में एनएच 119 डी के लिए 24 किलोमीटर सड़क के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। दरभंगा और समस्तीपुर जिले में भी जमीन अधिग्रहण हो रहा है। पटना जिले के भरगांवा मौजा के रैयत मुआवजे की कम दर को लेकर विरोध कर रहे हैं। भू अर्जन निदेशक कमलेश कुमार सिंह ने जिला भू अर्जन पदाधिकारियों को कहा है कि वे संबंधित विभागों और रैयतों के बीच समन्वय कर अधिग्रहण प्रक्रिया और मुआवजा भुगतान की गति तेज करें।