Indian Railways news: पूर्व मध्य रेल ने 16 से अधिक ट्रेनों के परिचालन में 4 मई से 27 मई के बीच अस्थायी बदलाव किया है। यह बदलाव उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अयोध्या कैंट–अकबरपुर–जफराबाद खंड पर स्थित जौनपुर जंक्शन स्टेशन के यार्ड रीमॉडलिंग कार्य (प्री-एनआई/एनआई) के कारण किया गया है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र के अनुसार, इस अवधि में कई ट्रेनों के मार्ग बदले जाएंगे और कुछ स्टेशनों पर ठहराव अस्थायी रूप से समाप्त रहेगा। प्रभावित ट्रेनों में पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस, कोटा-पटना एक्सप्रेस, इंदौर-पटना एक्सप्रेस सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और रूट की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
मार्ग परिवर्तन और रद्द ठहराव वाली प्रमुख ट्रेनें
बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस (15231/15232): 12 से 27 मई के बीच मार्ग परिवर्तन के कारण जौनपुर, मिर्जापुर, विंध्याचल, प्रयागराज छिवकी और शंकरगढ़ स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।
शालिमार-गोरखपुर एक्सप्रेस (15021/15022): निर्धारित तिथियों में जौनपुर स्टेशन पर ठहराव नहीं रहेगा।
वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (19051/19052): मार्ग परिवर्तन के चलते जौनपुर स्टेशन पर ठहराव रद्द रहेगा।
कोलकाता-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस (22323/22324): जौनपुर स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।
कोटा-पटना एक्सप्रेस (13238): परिवर्तित मार्ग से लखनऊ–सुलतानपुर–जफराबाद होकर चलेगी।
रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस (14017/14018): जौनपुर, शाहगंज, अकबरपुर, गोसाईगंज, अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट, रूदौली और बाराबंकी स्टेशनों पर ठहराव नहीं रहेगा।
टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस (18103): शाहगंज और अयोध्या कैंट स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा।
इंदौर-पटना एक्सप्रेस (19321): अयोध्या कैंट, अकबरपुर और जौनपुर स्टेशनों पर ठहराव रद्द रहेगा।
पटना-गोमतीनगर वंदे भारत (22345): 4 से 27 मई तक अयोध्या स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
मालदा टाउन-गोमतीनगर एक्सप्रेस (13435): जौनपुर, शाहगंज और अयोध्या स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा।
पुरूलिया-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस (14021): अयोध्या कैंट स्टेशन पर ठहराव रद्द रहेगा।