ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / bihar / patna-news / Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा-...

Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव

अगर आप दोस्तों या परिवार के साथ ट्रेन से घूमने जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। भारतीय रेलवे ने ग्रुप यात्रा को लेकर नए नियम लागू किए हैं, जिनका पालन करना अब अनिवार्य होगा।

08-Feb-2026 01:45 PM

By First Bihar

Indian Railway new rules : यदि इस बार आप वीकेंड में या बीच में अपने घर से बाहर दोस्तों के साथ या फिर परिवार के लोगों के साथ घुमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम माना जा रहा है। इसकी वजह यह है कि रेलवे ने अपने कई नियमों में बदलाव किया है। इसके बाद अब आप ग्रुप में कहीं ट्रवेल करने का टिकट बुक करवाते हैं तो फिर आपको बेहद आसानी होने वाली है। 


दरअसल, भारतीय रेलवे ने ट्रेन से परिवार या किसी समूह के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए नियमों में बदलाव करने का निर्देश जारी किया है। अब आपको अपनी ट्रेन में यात्रा के दौरान किसी एक यात्री का आधार कार्ड या फिर वैध पहचान पत्र रखना अनिवार्य होगा। साफ़ शब्दों में कहें तो यदि एक PNR पर कुल 6 लोगों का टिकट बुक हुआ तो किसी एक के पास वेध पहचान पत्र रखना अनिवार्य होगा। मतलब 6 में से किसी एक के पास भी पहचान पत्र है तो बाकियों को टीटीआई को पहचान पत्र नहीं दिखाना होगा। 


इसके अलावा रेलवे ने यह भी बताया है कि यदि ग्रुप यात्रा के दौरान पहचान पत्र न होने पर पूरे समूह पर बिना टिकट यात्रा करने की कार्रवाई हो सकती है। जुर्माना लग सकता है इसके साथ बीच सफर में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा जो यात्री रियायती टिकट  जैसे वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग या विशेष कोटे से टिकट बुक करते हैं, उन्हें टिकट जांच के समय अपनी पात्रता से जुड़े वैध दस्तावेज़ भी दिखाने होंगे। दस्तावेज़ न होने पर रियायत या विशेष सुविधा का लाभ रद्द किया जा सकता है।


आरक्षित कोचों में पहचान पत्र के साथ यात्रा करने का नियम पहले से मौजूद है। अब रेलवे ने इसे और सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। रेलवे बोर्ड के निदेशक यात्री विपणन-द्वितीय संजय मनोचा ने इस संबंध में सभी रेलवे ज़ोन को पत्र जारी कर दिया है।


ऐसे में ट्रेन यात्रा पर निकलने से पहले कम से कम एक यात्री का पहचान पत्र साथ रखना न भूलें। बेहतर होगा कि समूह के एक से अधिक सदस्यों के पास पहचान पत्र हों। थोड़ी सी सावधानी आपको सफर के दौरान बड़ी परेशानी से बचा सकती है।