ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन

India-Pakistan war: बिहार में हाई अलर्ट के बीच मुख्य सचिव ने बुलाई अहम बैठक, DGP समेत सभी रेंज के बड़े पुलिस अधिकारी होंगे शामिल

India-Pakistan War: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी जंग को लेकर ऐसे सभी राज्यों को सचेत किया गया है, जिन राज्यों से दूसरे देश की सीमा मिलती है. बिहार में हाई अलर्ट जारी किया गया है. इस बीच मुख्य सचिव ने पुलिस अधिकारियों की हाई लेबल मीटिंग बुला ली है।

09-May-2025 03:25 PM

By FIRST BIHAR

India-Pakistan War: भारत और पाकिस्तान में चल रहे तनाव के बीच बिहार में हाई अलर्ट जारी किया जा चुका है। खासकर सीमा क्षेत्र में विशेष चौकसी बरती जा रही है। राज्य में सभी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की छुट्टियां रद्द की जा चुकी हैं। इसी बीच मुख्य सचिव ने अहम बैठक बुलाई है।


दरअसल, देश के ताजा हालात को ध्यान में रखते हुए तमाम तरह के निर्देश बिहार सरकार के स्तर से अधिकारियों को जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्णिया में इसको लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करने वाले हैं। इसी बीच बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने शाम चार बजे हाई लेबल मीटिंग बुलाई है। वीडियो कॉन्फ्रेस के माध्यम से मुख्य सचिव राज्य के सभी रेंज के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में गृह सचिव अरविंद चौधरी, डीजीपी विनय कुमार, ADG पुलिस मुख्यालय कुंदन कृष्णन,  ADG लॉ एंड ऑर्डर पंकज दराद के साथ सभी प्रभाव के आला पुलिस अधिकारी के अलावा सभी रेंज के आयुक्त, IG DIG, DM और SP के साथ रेल SP भी शामिल होंगे। मीटिंग के दौरान मुख्य सचिव हाई अलर्ट की समीक्षा करेंगे।

फर्स्ट बिहार के लिए पटना से प्रिंस कुशवाहा की रिपोर्ट..