सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
10-May-2025 07:35 PM
By First Bihar
India Pakistan Ceasefire: भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा हो गयी है। भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को बहुत भारी नुकसान पहुंचा है।पाकिस्तान के एयर डिफेंस और रेडार सिस्टम को ही ध्वस्त किया गया। पाकिस्तान में इतनी तबाही के बाद दोनों देशों के बीच सैन्य कार्यवाही रोकने पर सहमति बन गई। युद्ध विराम को लेकर सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी ने पाकिस्तान को यह सलाह दी है कि अब वो आतंकवादियों के सफाए के लिए लड़ाई लड़े। मुकेश सहनी ने कहा कि हमें अपनी सेना के शौर्य, त्याग और समर्पण पर गर्व है।
विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि हमें अपनी सेना के शौर्य, त्याग और समर्पण पर गर्व है। उन्होंने अपने फेसबुक वॉल पर 'जय हिंद की सेना' का एक पोस्टर पोस्ट करते हुए लिखा, "हमें अपनी सेना के शौर्य, त्याग और समर्पण पर गर्व है। जय हिंद। जय हिंद की सेना।"
इधर, वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि जब-जब पाकिस्तान हमारे देश के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की है, उसे मुंह की खानी पड़ी है। 1971 में भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब मिला था, कारगिल में भी उसे पीछे हटना पड़ा था। हमारी सेना सक्षम है, हर लोग सेना के साथ खड़े हैं।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान लगातार उकसावे का काम करता रहा लेकिन हमारी सेना धैर्य और संयम का परिचय दी। लेकिन संयम की भी एक सीमा होती है। भारतीय सेना ने कभी रिहायशी इलाकों को निशाना नहीं बनाया। उन्होंने कहा कि अब सीजफायर हुआ है, पाकिस्तान को अब भी खुद को बदलने की कोशिश करनी चाहिए और आतंकवादियों के सफाए की लड़ाई लड़नी चाहिए।