PATNA: ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के कारण भारत में LPG गैस की भारी किल्लत हो गई है। मनेर के RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने रसोई गैस संकट संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप। वही लोगों की इस समस्या को लेकर रोहिणी आचार्य भी लगातार मोदी सरकार पर हमला बोल रही है। रोहिणी ने आज फिर निशाना साधा है। 


दुनिया भर में युद्ध के हालातों और वैश्विक तनाव के बीच भारत में रसोई गैस की किल्लत के लिए रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि जब प्रधानमंत्री जी, उनके साथ-साथ केंद्र सरकार के दर्जनों मंत्रीगण और पूरी सरकारी मशीनरी के द्वारा एक सुर में एक नहीं कई बार ये कहा जा चुका है कि " किसी भी प्रकार का कोई संकट नहीं है और संकट की बात विपक्ष के द्वारा फैलाई जा रही अफवाह है " , तो अब किस संकट की बात कर रहे हैं.. प्रधानमंत्री जी ? ..  


प्रधानमंत्री जी के विरोधाभासी वक्तव्य से तो यही प्रतीत होता है कि " प्रधानमंत्री जी State Of Delirium (प्रलाप की अवस्था), मनोविकार या अत्यधिक भ्रम की उस स्थिति से जूझ रहे हैं , जिसमें किसी विषय-मुद्दे पर सोचने , ध्यान केंद्रित करने , बोलने और उसको समझने में भारी भ्रम व बेचैनी की समस्या होती है " ...


इससे पहले पीएम मोदी की तस्वीर के साथ रोहिणी ने लिखा कि पूरे देश में हाहाकार है मगर अफ़सोस ..जिनके हाथों में देश की कमान है..उनका सिर्फ झूठ बोलने से  सरोकार है ..रोहिणी ने आगे लिखा कि देश में गैस सिलेंडर की भारी कमी है "  ये वो कड़वी सच्चाई है , जिससे पूरा देश वाकिफ और परेशान है , मगर झूठ बोलने का कॉपीराइट हासिल कर चुकी मोदी सरकार , भाजपा और उनके मानसिक तौर पर दिवालिया अंधभक्तों के लिए अफवाह है .. मोदी सरकार के लगभग 12 वर्षों के शासनकाल की यही यूएसपी ( USP ) ही रही है कि " हरेक उस कड़वे सच से , जिससे मोदी जी , भाजपा और उनकी सरकार के झूठ की पोल खुलती है , उसे अफवाह बता कर मोदी जी और मोदी सरकार की नाकामी पर पर्दा डाला जाता है " ..