ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / Bihar News: सिविल कोर्ट के कर्मचारी 16 जनवरी से करेंगे अनिश्चीतकालीन हड़ताल, चार...

Bihar News: सिविल कोर्ट के कर्मचारी 16 जनवरी से करेंगे अनिश्चीतकालीन हड़ताल, चार सूत्री मांगों पर अड़े

Bihar News: बिहार के लोअर कोर्ट में काम करने वाले कर्मचारियों ने आगामी 16 जनवरी से हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया है. कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से कोर्ट के कामकाज में बाधा उत्पन्न होने की संभावना है.

14-Jan-2025 08:21 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के सभी निचली अदालतों के कर्मचारियों ने 16 जनवरी से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। कर्मचारी अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर स्ट्राइक पर जायेंगे। 


अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बिहार के सभी निचली अदालतों के कर्मचारी हड़ताल पर जायेंगे। चार सूत्री मांगों के समर्थन में 16 जनवरी से कर्मचारियों ने अनिशचितकालीन कलमबंद हड़ताल करने का फैसला लिया है। बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश्वर तिवारी ने बताया कि चार सूत्री मांगों के समर्थन में सूबे के सभी 38 जिलों के सिविल कोर्ट और अनुमंडल कोर्ट के सभी कर्मचारी न्यायिक कार्य से अलग रहकर कलमबंद अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। 


वेतन विसंगति को जल्द से जल्द दूर करने, तृतीय और चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों की पदोन्नति,अनुकंपा पर बहाली और विशेष न्यायिक कैडर लागू करने की मांग को लेकर कर्मचारी स्ट्राइक करेंगे। कर्मचारियों ने सरकार से अपील की है कि उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।