बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
19-Aug-2025 01:54 PM
By First Bihar
Indan Railways: बिहार और पूर्वांचल की ओर यात्रा करने वाले लोगों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है। सहरसा, पूर्णिया और अन्य शहरों के लिए रेगुलर ट्रेनों में भारी भीड़ और रिजर्वेशन की कमी को देखते हुए रेलवे ने चार स्पेशल ट्रेनों 05575, 05576, 05579 और 05580 के संचालन को बढ़ाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों का शेड्यूल 19 अगस्त से 17 सितंबर 2025 तक के लिए जारी किया गया है और इनमें यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की संभावना ज्यादा है। ये ट्रेनें सहरसा और पूर्णिया को आनंद विहार टर्मिनस से जोड़ेंगी और खास बात यह है कि दरभंगा के बजाय शिशो हाल्ट स्टेशन पर इनका ठहराव होगा।
पहली ट्रेन 05575 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल, 20 अगस्त से 10 सितंबर तक हर बुधवार को 4 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन सहरसा से रात 20:00 बजे रवाना होगी और शिशो हाल्ट स्टेशन पर रात 23:35 बजे पहुंचकर 23:40 बजे छूटेगी। दूसरी ट्रेन 05576 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा साप्ताहिक स्पेशल, 19 अगस्त से 16 सितंबर तक हर मंगलवार को 5 फेरे लगाएगी। यह आनंद विहार से सुबह 05:15 बजे निकलेगी और शिशो हाल्ट पर सुबह 04:00 बजे पहुंचकर 04:05 बजे रवाना होगी। दोनों ट्रेनें पूरी तरह से एसी हैं और 18 कोच के साथ यात्रियों को आरामदायक सफर का मौका देंगी।
इसके अलावा 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल 15 सितंबर तक 18 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को पूर्णिया कोर्ट से दोपहर 16:30 बजे रवाना होगी, सहरसा 19:40 बजे पहुंचेगी और शिशो हाल्ट पर रात 23:35 बजे ठहरेगी। वापसी में 05580 आनंद विहार टर्मिनस-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल 20 अगस्त से 17 सितंबर तक बुधवार, गुरुवार, रविवार और शुक्रवार को 17 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन आनंद विहार से सुबह 05:15 बजे निकलेगी और शिशो हाल्ट पर सुबह 04:00 बजे रुकेगी। इन ट्रेनों में नए LHB कोच और बेडरोल की सुविधा उपलब्ध है, जिससे यात्रा और भी सुविधाजनक होगी।
यात्री IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट (www.irctc.co.in) या रेलयात्री जैसे प्लेटफॉर्म पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं। रिजर्वेशन शुरू हो चुका है और सीट की उपलब्धता की जानकारी IRCTC पोर्टल पर चेक की जा सकती है। रेलवे ने सलाह दी है कि भारी भीड़ को देखते हुए यात्री समय से पहले बुकिंग करें। शिशो हाल्ट स्टेशन पर ठहराव का बदलाव दरभंगा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए सुविधाजनक है। तो अगर आप बिहार की यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो इन स्पेशल ट्रेनों में जल्दी बुकिंग करें और कंफर्म टिकट के साथ आरामदायक सफर का लुत्फ उठाएं।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...