जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
23-Nov-2025 07:00 AM
By First Bihar
Patna News: पटना के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां इलाज कराने आई 20 वर्षीय युवती के साथ छेड़खानी और बदसलूकी का आरोप लगा है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इमरजेंसी वार्ड में ईसीजी जांच कराने के दौरान ड्यूटी पर मौजूद एक कर्मी ने जांच के नाम पर उसके निजी अंगों को गलत तरीके से छुआ। विरोध करने पर गार्ड ने भी पीड़िता और उसके परिजनों के साथ धक्का-मुक्की की।
घटना शुक्रवार देर रात की है। सालिमपुर अहरा क्षेत्र की रहने वाली युवती को सांस लेने में दिक्कत होने पर परिजन उसे पीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद ईसीजी कराने को कहा। पीड़िता का आरोप है कि ईसीजी के दौरान ड्यूटी पर तैनात अविनाश कुमार नामक कर्मी ने मशीन लगाने के बहाने उसे कई बार गलत तरीके से छुआ। पीड़िता ने बताया कि पहली बार उसने सहन किया, लेकिन जैसे ही कर्मी ने दोबारा छेड़छाड़ की, उसने ज़ोर से शोर मचाकर विरोध किया।
शोर सुनकर युवती के परिजन मौके पर पहुंचे और कर्मी के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि हंगामा बढ़ता देख अस्पताल के गार्ड भी पहुँचे, लेकिन स्थिति संभालने के बजाय उन्होंने पीड़िता और उसके परिवार के साथ दुर्व्यवहार और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
स्थिति बिगड़ती देख परिजनों ने तुरंत डायल 112 को फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी अविनाश कुमार मौके से फरार हो गया। बाद में पीड़िता ने पीरबहोर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसमें अस्पताल कर्मी और सुरक्षा गार्ड दोनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीरबहोर थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू हो गई है। पुलिस जल्द ही घटना के समय इमरजेंसी वार्ड में मौजूद कर्मचारी, आरोपी गार्ड, अन्य स्टाफ से पूछताछ करेगी। इसके अलावा, अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जाएगी, ताकि पूरे घटनाक्रम की पुष्टि हो सके। घटना पर अस्पताल प्रबंधन से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई। पीएमसीएच अधीक्षक डॉ. आई.एस. ठाकुर से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो सकी।
इस घटना ने एक बार फिर बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच में मरीजों की सुरक्षा, महिला संरक्षण और अस्पताल कर्मियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल में पहले भी बदसलूकी, अभद्र व्यवहार और सुरक्षा लापरवाही की शिकायतें सामने आती रही हैं। नई घटना ने अस्पताल प्रशासन की जवाबदेही को लेकर बहस छेड़ दी है।