ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत बिहार में मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा नेटवर्क का भंडाफोड़, दरभंगा-पटना से 5 गिरफ्तार, 345 ग्राम हीरोइन बरामद BIHAR NEWS : जमीन बंटवारे का खूनी खेल! शराब के नशे में मां की बेरहमी से हत्या, गांव में हडकंप का माहौल बैंड-बाजों के साथ अनंत सिंह का स्वागत,जेल से बाहर आने के बाद कहा - अब जनता का काम करेंगे... Bihar Politics : शरद यादव से ललन सिंह तक; अब फिर नीतीश कुमार बने JDU के बॉस, जानिए अब तक कितनी दफा संभाल चुके हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व वंदे भारत की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत; स्टेशन पर मची अफरातफरी Bihar news : पिघली सियासी दूरी ! चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के छुए पैर,तस्वीर वायरल; क्या खत्म होगी नाराजगी?

Home / bihar / patna-news / 26 अप्रैल को IIHER में पूर्ववर्ती छात्रों का समागम, विदेशों में कार्यरत स्टूडेंट...

26 अप्रैल को IIHER में पूर्ववर्ती छात्रों का समागम, विदेशों में कार्यरत स्टूडेंट होंगे शामिल

अमेरिका, न्यूजीलैंड, अरब, नेपाल सहित अन्य देशों में कार्यरत IIHER के छात्र एवं छात्राएं 26 अप्रैल को बिहार आ रहे हैं। पटना के बेऊर स्थित इस संस्थान में होने वाले पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं का भव्य मिलन समागम में शामिल होंगे।

19-Mar-2025 07:33 PM

By First Bihar

PATNA: आईआईएचईआर (Indian Institute of Health Education and Research) का पूर्ववर्ती छात्र-समागम 26 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। जिसमें विदेशों में कार्यरत पूर्ववर्ती छात्र भी भाग लेंगे। अमेरिका, न्यूज़ीलैंड, सऊदी अरब और नेपाल में कार्यरत कई पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं ने समारोह में भाग लेने के लिए पंजीकरण करवा लिया है। अन्य देशों और भारत के विभिन्न राज्यों में कार्यरत छात्र भी जल्द ही अपना पंजीकरण कराएंगे।


इस आयोजन में विदेशों में काम कर रहे छात्र-छात्राएँ भारतीय विद्यार्थियों को नई तकनीकों से अवगत कराएंगे। आयोजन समिति के संयोजक और संस्थान के पूर्ववर्ती छात्र दा विकास कुमार सिंह ने बताया कि इस भव्य आयोजन की तैयारियाँ डॉ. अनिल सुलभ के मार्गदर्शन में चल रही हैं। विदेशों में काम करने वाले पूर्ववर्ती छात्र इस आयोजन में विशेष रुचि ले रहे हैं, जिनमें कैलिफोर्निया में कार्यरत डॉ. राहुल कुमार, न्यूज़ीलैंड में कार्यरत डॉ. प्रदीप चौधरी, कतर में कार्यरत डॉ. विक्रान्त मल्लिक, अमेरिका में कार्यरत डॉ. सोनिया, नेपाल में कार्यरत डॉ. रजनीश झा, डॉ. आरती कौशिक, डॉ. प्रीति चौधरी और डॉ. भुवन शामिल हैं।


आयोजन समिति की बुधवार को हुई बैठक में डॉ. विकास कुमार सिंह, डॉ. धनंजय कुमार, डॉ. कुमार अभिषेक, डॉ. आकाश कुमार, डॉ. निकिता कुमारी, डॉ. नवीन कुमार राय और डॉ. सत्यम कुमार उपस्थित थे, जबकि डॉ. विक्रान्त मल्लिक कतर से वर्चुअल मोड में जुड़े थे। बताते चले कि अमेरिका, न्यूजीलैंड, अरब, नेपाल सहित अन्य देशों में कार्यरत IIHER के छात्र एवं छात्राएं 26 अप्रैल को बिहार आ रहे हैं। विदेश में काम करने वाले कई छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। उन्होंने बिहार आने की सहमति दे दी है। पटना के बेऊर स्थित इस संस्थान में होने वाले पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं का भव्य मिलन समागम में शामिल होंगे और भारतीय छात्रों को नई तकनीक से अवगत कराएंगे।