Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
03-Sep-2025 06:05 PM
By First Bihar
ICC Test ODI And T20 All-Rounder Rankings: आईसीसी रैंकिंग्स में टेस्ट, ODI और टी20 में नंबर वन ऑलराउंडर में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा है। यह तीन फॉर्मेट में से दो में टीम इंडिया के खिलाड़ी नंबर वन हैं। तो आइए जानते हैं कि इन खिलाड़ियों का नाम क्या है और वह पिछले कुछ महीनों से इतनी चर्चा में कैसे आए हैं।
भारतीय खिलाड़ियों में बेहतर बल्लेबाज और गेंदबाज के साथ ही शानदार ऑलराउंडर प्लेयर भी शामिल हैं। हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर जैसे तमाम खिलाड़ी आईसीसी रैंकिंग्स में भी जगह बनाए हुए हैं। ऐसे में अब टेस्ट और टी20 रैंकिंग्स में इनमें से ही दो खिलाड़ी नंबर वन पर कायम हैं। जबकि वनडे में जिम्बाब्वे के खिलाड़ी सिकंदर रजा नंबर वन बन गए हैं। तो आइए क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट टेस्ट, वनडे और टी20 में नंबर वन ऑलराउंडर प्लेयर के बारे में जानते हैं।
जानकारी के मुताबिक, आईसीसी टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग्स में भारत के रवींद्र जडेजा 405 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नंबर वन हैं। जबकि टेस्ट में दूसरे नंबर पर बांग्लादेश के मेंहदी हसन मिराज 305 रेटिंग पॉइंट्स के साथ मौजूद हैं। वहीं, पुरुषों की आईसीसी ODI ऑलराउंडर रैंकिंग्स में बदलाव हुआ है। जिम्बाब्वे के खिलाड़ी सिकंदर रज़ा 302 रेटिंग पॉइंट्स के साथ वनडे में नंबर वन ऑलराउंडर बन गए हैं।
जबकि अफगानिस्तान के अज़मतुल्लाह उमरज़ई पहले स्थान से खिसककर दूसरे पर आ गए हैं। उमरज़ई के ODI ऑलराउंडर रैंकिंग्स में 296 रेटिंग पॉइंट्स हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भी अफगानिस्तान के ही खिलाड़ी का नाम है। जबकि मोहम्मद नबी 292 रेटिंग पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
इधर, आईसीसी टी20 रैंकिंग्स में नंबर वन ऑलराउंडर भारतीय खिलाड़ी हार्दिक पांड्या हैं. पांड्या 252 रेटिंग पॉइंट्स के साथ काफी समय से टॉप पोजिशन पर हैं। इस लिस्ट में अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी 231 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं। जबकि नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी 209 रेटिंग पॉइंट्स के साथ आईसीसी टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग्स में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं।