ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत

IAS Promotion in Bihar : बिहार के 14 IAS अधिकारियों का सचिव स्तर में प्रमोशन, ADG कुंदन कृष्णन को अतिरिक्त प्रभार

IAS Promotion in Bihar: बिहार सरकार ने प्रशासनिक सेवा के 14 अधिकारियों को सचिव और सचिव स्तर पर प्रमोशन दिया है। साथ ही पुलिस मुख्यालय के एडीजी कुंदन कृष्णन को बिहार भवन, नई दिल्ली में विशेष कार्य पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

31-May-2025 01:33 PM

By FIRST BIHAR

Bihar IAS Promotion: बड़ी खबर बिहार के प्रशासनिक गलियारे से निकलकर सामने आ रही है, जहां सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 आईएएस अधिकारियों का सचिव और सचिव स्तर में प्रमोशन कर दिया है। वहीं बिहार पुलिस मुख्यालय के एडीजी कुंदन कृष्णन को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।


सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (बिहार संवर्ग) के बैच वर्ष 2010 के पदाधिकारियों को भारतीय प्रसासनिक सेवा के सचिव/ सचिव स्तर के पद पर कार्य करने के लिए अधिसूचित किया जाता है। कंडिका-1 के पदाधिकारियों को सचिव ग्रेड में प्रोन्नति संबंधी वेतनमान का लाभ 01 जनवरी 2026 या उसके बाद प्रभार ग्रहण किए जाने की तिथि से अनुमान्य होगा।


वहीं सरकार ने एडीजी पुलिस मुख्यालय कुंदन कृष्णन को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। भारतीय पुलिस सेवा के 1994 बैच के आईएएस अधिकारी कुंदन कृष्णन को अगले आदेश तक विशेष कार्य पदाधिकारी, स्थानिक आयुक्त का कार्यालय बिहार भवन, नई दिल्ली के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।