ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत बिहार में मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा नेटवर्क का भंडाफोड़, दरभंगा-पटना से 5 गिरफ्तार, 345 ग्राम हीरोइन बरामद BIHAR NEWS : जमीन बंटवारे का खूनी खेल! शराब के नशे में मां की बेरहमी से हत्या, गांव में हडकंप का माहौल बैंड-बाजों के साथ अनंत सिंह का स्वागत,जेल से बाहर आने के बाद कहा - अब जनता का काम करेंगे... Bihar Politics : शरद यादव से ललन सिंह तक; अब फिर नीतीश कुमार बने JDU के बॉस, जानिए अब तक कितनी दफा संभाल चुके हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व वंदे भारत की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत; स्टेशन पर मची अफरातफरी Bihar news : पिघली सियासी दूरी ! चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के छुए पैर,तस्वीर वायरल; क्या खत्म होगी नाराजगी?

Home / bihar / patna-news / Bihar News : "पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आ चुका...

Bihar News : "पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आ चुका हूँ", युवक ने पहले लिखा नोट फिर उठाया खौफनाक कदम

Bihar News : प्रदेश में इस तरह के मामले आजकल बड़ी संख्या में देखने को मिल रहे हैं. जहाँ कोई बेक़सूर युवक अपनी पत्नी और ससुराल वालों से प्रताड़ित होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ले रहे हैं.

17-Mar-2025 02:13 PM

By First Bihar

Bihar News : बिहार की राजधानी पटना से एक आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है. जहाँ एक युवक ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों से तंग आकर आत्महत्या कर ली है. जान देने से पहले युवक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है. इस नोट में उसने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी और अपने ससुराल वालों को ठहराया है.


प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक का नाम सुजीत कुमार है और यह मामला बाढ़ अनुमंडल के दयाचक मोहल्ले से सामने आया है. ख़बरों के मुताबिक़ युवक काफी समय से अपनों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था. नोट में उसने यह साफ़ लिखा है कि उसकी पत्नी उसे दहेज के झूठे मुक़दमे में फंसाने की धमकी दिया करती थी और बार-बार उससे पैसे मांगा करती थी.


युवक इससे परेशान हो चूका था और अंत में आत्महत्या ही उसे बेहतर विकल्प लगा. लेकिन जाने से पहले सुसाइड नोट लिखकर उसने यह सुनिश्चित किया कि कम से कम लोगों को यह पता चले कि आखिर उसने क्यों यह खौफनाक कदम उठाया. ताकि उसके जाने के बाद दोषियों को सजा मिल सके.


बता दें कि युवक की शादी करीब 5 साल पहले 2020 में नीतू कुमारी के साथ हुई थी. दोनों की कोई संतान नहीं थी. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैतथा मामले की जांच की जा रही है. इस तरह की घटनाएं आजकल बढती जा रही हैं जो कि बेहद ही चिंता का विषय है.