ब्रेकिंग न्यूज़

बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर

Home / bihar / patna-news / पटना में भीषण अगलगी की घटना, बिजली के तार के बंडल में आग...

पटना में भीषण अगलगी की घटना, बिजली के तार के बंडल में आग लगने से मची अफरा-तफरी

10-Jun-2025 07:49 PM

By First Bihar

PATNA: राजधानी पटना में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब रेल पुलिस बैरक के पीछे स्थित रेल विद्युत विभाग के तारों के रोल में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


घटना की जानकारी मिलते ही रेल पुलिस और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे। साथ ही, दमकल विभाग की दर्जनों गाड़ियां भी आग बुझाने के लिए मौके पर रवाना की गईं। घटना विजय मिनी मार्केट के पास की बताई जा रही है। यह भारी भीड़-भाड़ वाला इलाका है।


यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो यह आग मार्केट तक फैल सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था। मिली जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस और तकनीकी टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।


पटना से सूरज कि रिपोर्ट