अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
05-Feb-2026 08:22 PM
By First Bihar
HAJIPUR: होली के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनको सुगम आवागमन की सुविधा मुहैया कराने हेतु भारतीय रेलवे द्वारा 01 मार्च से 22 मार्च के मध्य अभी तक 1410 होली स्पेशल ट्रेन (ट्रिप) के परिचालन का निर्णय लिया गया है । इसमें पूर्व मध्य रेल द्वारा 285 होली स्पेशल ट्रेन (ट्रिप) का परिचालन किया जायेगा । इनमें से कुछ ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है :-
1. गाड़ी सं. 09821/09822 सोगरिया(कोटा)-दानापुर-सोगरिया स्पेशल (कटनी-प्रयागराज छिवकी-डीडीयू-बक्सर-आरा के रास्ते)- गाड़ी सं. 09821 सोगरिया-दानापुर स्पेशल 28.02.2026 एवं 07.03.2026 शनिवार को सोगरिया (कोटा) से होली स्पेशल के रूप में 23.10 बजे खुलकर अगले दिन 20.00 बजे डीडीयू रूकते हुए 23.45 बजे दानापुर पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी सं. 09822 दानापुर-सोगरिया स्पेशल 02.03.2026 एवं 09.03.2026 सोमवार को दानापुर से होली स्पेशल के रूप में 01.15 बजे खुलकर 05.15 बजे डीडीयू रूकते हुए अगले दिन 01.10 बजे सोगरिया पहुंचेगी ।
2. गाड़ी सं. 01667/01668 रानीकमलापति-दानापुर-रानीकमलापति स्पेशल (इटारसी-जबलपुर- प्रयागराज छिवकी-डीडीयू-आरा के रास्ते)- गाड़ी सं. 01667 रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल 27.02.2026 एवं 02.03.2026 को रानी कमलापति से होली स्पेशल के रूप में 14.25 बजे खुलकर अगले दिन 05.40 बजे डीडीयू रूकते हुए 08.45 बजे दानापुर पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी सं. 01668 दानापुर-रानी कमलापति स्पेशल 28.02.2026 एवं 03.03.2026 को दानापुर से होली स्पेशल के रूप में 11.15 बजे खुलकर 17.00 बजे डीडीयू रूकते हुए अगले दिन 08.55 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी ।
3. गाड़ी सं. 01665/01666 रानीकमलापति-अगरतला-रानीकमलापति स्पेशल (डीडीयू-दानापुर- पाटलिपुत्र-हाजीपुर-बरौनी-कटिहार के रास्ते) - गाड़ी सं. 01665 रानी कमलापति-अगरतला स्पेशल 05.03.2026 से प्रत्येक गुरूवार को रानी कमलापति से होली स्पेशल के रूप में 15.20 बजे खुलकर दूसरेे दिन 10.10 बजे पाटलिपुत्र रूकते हुए तीसरे दिन 18.55 बजे अगरतला पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी सं. 01666 अगरतला-रानी कमलापति स्पेशल 08.03.2026 से प्रत्येक रविवार को अगरतला से होली स्पेशल के रूप में 17.20 बजे खुलकर दूसरेे दिन 22.25 बजे पाटलिपुत्र रूकते हुए तीसरे दिन 16.35 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी ।
4. गाड़ी सं. 09525/09526 हापा-नाहरलगुन-हापा स्पेशल (वाराणसी-बलिया-छपरा-हाजीपुर -बरौनी-कटिहार के रास्ते) - गाड़ी सं. 09525 हापा-नाहरलगुन स्पेशल 04.03.2026 से प्रत्येक बुधवार को हापा से होली स्पेशल के रूप में 00.40 बजे खुलकर दूसरेे दिन 17.00 बजे हाजीपुर रूकते हुए तीसरे दिन 16.00 बजे नाहरलगुन पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी सं. 09526 नाहरलगुन-हापा स्पेशल 07.03.2026 से प्रत्येक शनिवार को नाहरलगुन से होली स्पेशल के रूप में 09.40 बजे खुलकर दूसरेे दिन 07.15 बजे हाजीपुर रूकते हुए चौथे दिन 00.30 बजे हापा पहुंचेगी ।
यात्रीगण रेल परिचालन से जुड़ी किसी भी प्रकार की अद्यतन जानकारी रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 डायल कर अथवा नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एन.टी.ई.एस) वेब पोर्टल या मोबाइल एप से प्राप्त कर सकते हैं। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने इस बात की जानकारी दी।