ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / patna-news / AISA CUP : इस तरह आप भी बुक कर सकते हैं एशिया कप...

AISA CUP : इस तरह आप भी बुक कर सकते हैं एशिया कप का फ्री टिकट, बस करना यह छोटा सा काम

AISA CUP : बिहार में पहली बार एशिया कप का आयोजन होने जा रहा है। इसको लेकर सभी तरह की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके बाद अब इस मामले में जो ताजा अपडेट आया है उसके मुताबिक इस एशिया कप में जो मैच होने वाले हैं उसके टिकट से जुड़ा हुआ है।

23-Aug-2025 01:18 PM

By First Bihar

AISA CUP : बिहार में पहली बार एशिया कप का आयोजन होने जा रहा है। इसको लेकर सभी तरह की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके बाद अब इस मामले में जो ताजा अपडेट आया है उसके मुताबिक इस एशिया कप में जो मैच होने वाले हैं उसके टिकट से जुड़ा हुआ है। इसमें बताया गया है कि दर्शक कैसे अपना टिकट बुक कर सकते हैं। 


जानकारी के मुताबिक, इस बार एशिया कप 2025 का आयोजन बिहार में होने वाला है। राजगीर के एस्ट्रोटर्फ मैदान में मैच खेले जायेंगे, जिसके लिए दर्शकों को फ्री में एंट्री मिलेगी यानी कि स्टेडियम में बैठकर मैच देखने के लिए टिकट के पैसे दर्शकों को नहीं देने पड़ेंगे। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं होगा की आप बिना जांच पड़ताल के अंदर जा सकेंगे बल्कि टिकट के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। टिकट की बुकिंग Ticketgenie एप से करनी पड़ेगी। 


बताया जा रहा है कि, टिकट के लिए 26 अगस्त की सुबह 8 बजे से पोर्टल खोल दिए जायेंगे। टिकट के लिए आधार कार्ड जरूरी होगा। एक व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा दो टिकट बुक कर सकता है। इसके साथ ही एक टिकट पर सिर्फ एक व्यक्ति को ही एंट्री करने का परमिशन दिया जाएगा। एक फोन नंबर से सिर्फ एक ही टिकट बुक किया जा सकेगा। 


वहीँ, एक ही फोन नंबर से दो टिकट बुक किया जाएगा तो एप पर टिकट ‘सोल्ड आउट’ दिखाएगा। इसके साथ ही अगर एक व्यक्ति दो टिकट बुक कर रहा है तो दोनों को एक साथ आना पड़ेगा। उस टिकट को आगे फॉरवर्ड नहीं किया जा सकेगा। वहीं, एक टिकट पर पूरे दिन मैच देख सकेंगे। Ticketgenie एप के जरिये टिकट बुक करने के लिए प्ले स्टोर से इसे इंस्टॉल करना पड़ेगा।