ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / bihar / patna-news / Bihar Rain Alert: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, 20 जिलों में...

Bihar Rain Alert: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, 20 जिलों में भारी बारिश ठनका और ओला का अलर्ट जारी; IMD ने दी यह सलाह

Bihar Rain Alert: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। सोमवार को राज्य के 36 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 20 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 17 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

28-Apr-2025 07:16 AM

By First Bihar

Bihar Rain Alert: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। सोमवार को राज्य के 36 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 20 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 17 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 


जानकारी के मुताबिक, मौसम में हुए अचानक बदलाव ने कई जिलों में तबाही भी मचाई। इसमें पटना, हाजीपुर और बगहा समेत कई हिस्सों में तेज हवा और बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से पटना और हाजीपुर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। 


बताया जा रहा है कि, 29 अप्रैल से हवाओं की रफ्तार में मामूली गिरावट आने की संभावना है, लेकिन बांका, भागलपुर, खगड़िया समेत उत्तरी बिहार के इलाकों में बारिश और बादलों की गरज बनी रहेगी। मौसम विभाग ने आम नागरिकों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है और किसानों को फसल सुरक्षा के उपाय करने को कहा है। 


इधर, बीते 24 घंटे में पटना समेत कई जगहों पर तेज बारिश के साथ आंधी चली। वाल्मीकि नगर में ओलावृष्टि के साथ आंधी के दौरान एक बड़ा पेड़ गिरने से सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। प्रशासन ने सभी जिलों को अलर्ट पर रहने और आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता के निर्देश दिए हैं।