25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
22-Jan-2025 01:33 PM
By First Bihar
BIHAR CRIME : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या,लूट,गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बाढ़ से निकलकर सामने आ रहा है। जहां छात्रों के बीच गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।
जानकारी के अनुसार, बाढ़ थाना क्षेत्र के चर्च रोड पर दो छात्र गुटों के बीच हुई झड़प में गोलीबारी की घटना हुई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। यहां दो छात्र गुटों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश को लेकर दोनों गुटों के बीच झड़प हुई और मामला गोलीबारी तक पहुंच गया। एक गुट के छात्रों ने दूसरे गुट के छात्रों पर कई राउंड फायरिंग की।
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखे बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी नाबालिग हैं और यह लोग फिलहाल फरार हैं। सूत्रों के मुताबिक, इसी रात रेलवे फाटक के पास भी उसी गुट के छात्रों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था।
इधर, दोनों पक्षों ने बाढ़ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।छात्रों के बीच हो रही इस तरह की हिंसक घटनाएं काफी चिंताजनक हैं। यह दर्शाता है कि युवा पीढ़ी हिंसा की ओर बढ़ रही है।