ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Bhumi: एक जमीन पर दो खतियान का खेल खत्म, सरकार ने सभी समाहर्ताओं से कहा– सरकारी भूमि पर मालिकाना हक का दावा करने वालों को 'स्वामित्व' का प्रमाण देना होगा..नोटिस जारी करने का आदेश Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए..

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में 10 प्रस्ताव पारित, दिल्ली में जुटे HAM के दिग्गज नेता और कार्यकर्ता

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) का राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में हुआ। अधिवेशन में संगठन की मजबूती और बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई।

बिहार

04-Sep-2025 07:39 PM

By First Bihar

DELHI: हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) का राष्ट्रीय अधिवेशन 4 सितंबर 2025 को दिल्ली के कॉन्सटीट्यूशन क्लब में सम्पन्न हुआ। इस अधिवेशन का पार्टी संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने उद्घाटन किया। अधिवेशन में  पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन, सभी विधायक, प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में देशभर से आए कार्यकर्ता शामिल हुए।


राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन के नेतृत्व में आयोजित इस अधिवेशन की शुरुआत सुबह 11 बजे हुई। पूरे दिन चली बैठक में पार्टी की आगामी रणनीति, संगठन की मजबूती और बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर गहन चर्चा हुई। राष्ट्रीय अधिवेशन की अध्यक्षता डॉ. संतोष कुमार सुमन ने की, जबकि संचालन राजेश पाण्डेय एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुन्दर शरण ने किया।


अधिवेशन में पारित प्रमुख 10 प्रस्ताव

1.    प्रधानमंत्री जी की माता को अपमानित करने पर इंडिया गठबंधन के खिलाफ निन्दा प्रस्ताव पारित।

2.    बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी पर विस्तृत चर्चा।

3.    प्रत्येक दलित परिवार को 5 डिसमिल जमीन पर घर बनाने हेतु सरकार से मांग।

4.    समान शिक्षा प्रणाली लागू करने पर जोर।

5.    बिहार चुनाव में अधिक सीटों पर मजबूती से लड़ने का संकल्प।

6.    सामाजिक समीकरण और विचार-विमर्श।

7.    भूमिहीन परिवारों, दलित-पिछड़े-अतिपिछड़े व भूतपूर्व सैनिकों को कृषि जमीन का मालिक बनाने की मांग।

8.    बिहार से बाहर पलायन कर चुके मजदूरों की वापसी और रोजगार की व्यवस्था।

9.    वृद्धा पेंशन सहित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर चर्चा।

10.    गरीब और वंचित लोगों तक अधिकतम लाभ पहुँचाने हेतु कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने का निर्णय।


राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए पार्टी संरक्षक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में अभी लगभग एक महीना शेष है। ऐसे में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच जाएं।


उन्होंने मांग की कि बिहार से बाहर काम कर रहे मजदूरों के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें मतदान करने में कोई कठिनाई न हो। जीएसटी की दरों में कमी की गई है। 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत और 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे गरीबों और मजदूरों को ऐतिहासिक लाभ मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए 34 महत्वपूर्ण निर्णय लिए थे, जिनमें से कुछ का अब तक अनुपालन नहीं हुआ है। समय रहते उन फैसलों को भी लागू किया जाना चाहिए।


जीतनराम मांझी ने आगे कहा कि एनडीए गठबंधन में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) की स्थिति मजबूत है और पार्टी को उसी अनुरूप महत्व मिलना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि जहाँ पार्टी की स्थिति मजबूत है, वहाँ संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में बूथ समितियों का गठन तत्काल किया जाए और कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ चुनावी तैयारी में जुटें। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा सड़क रखरखाव (रोड मेंटनेंस) के लिए 50 हजार करोड़ रुपये का टेंडर पास किया गया है। साथ ही सरकार महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 10 हजार रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक की सहायता राशि दे रही है।


डॉ. सुमन ने बताया कि डबल इंजन की सरकार में पत्रकारों की पेंशन राशि बढ़ाकर 15 हजार रुपये कर दी गई है। पूरे देश के. लिए एक नजीर पेश किया है बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना लाकर। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा किकार्यकर्ता तैयारी शुरू कर दें विधानसभा चुनाव के लिए। धैर्य और संयम रखना होगा तब सफलता मिलेगी। जो मेहनत करेगा जमीन मजबूत करेगा उसी को पार्टी मौका देगी। नेतृत्व पर भरोसा रखें आपकी अपेक्षा अनुरूप सीटें लेंगे हम। हम राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते पार्टी के भविष्य और जमीनी कार्यकर्ता के हमे जो कुछ करना पड़े हम करने के लिए तैयार है..


अधिवेशन को डॉ अनिल कुमार, ज्योति मांझी, प्रफुल्ल मांझी, देवेंद्र मांझी, मुकेश मांझी, बीरेंद्र सिंह, रमेश सिंह, मारकंडे प्रसाद, रामजी सिंह, रजनीश सिंह, कौशलेन्द्र कुमार, राधेश्याम प्रसाद, नन्दलाल मांझी, शंकर मांझी, राजेश रंजन आदि कई लोगों ने संबोधित किया.. कार्यक्रम में सभी प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए..