ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह

राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यपाल और उपराज्यपाल की नियुक्ति व तबादलों को मंजूरी दी है। नंद किशोर यादव नागालैंड और सैयद अता हसनैन बिहार के नए राज्यपाल बनाए गए हैं।

05-Mar-2026 11:06 PM

By First Bihar

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यपाल और उपराज्यपाल पदों पर बड़ा फेरबदल किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यपाल तथा उपराज्यपाल की नियुक्ति और तबादलों को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।


जारी आदेश के अनुसार कई राज्यों के मौजूदा राज्यपालों का स्थानांतरण किया गया है, जबकि कुछ नए चेहरों को भी संवैधानिक पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसे केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला माना जा रहा है।अधिसूचना के मुताबिक, शिव प्रताप शुक्ल को तेलंगाना का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह अभी हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में कार्यरत हैं। वहीं तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को अब महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है।


इसी क्रम में बिहार के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। नंद किशोर यादव लंबे समय से बिहार की राजनीति में सक्रिय रहे हैं और कई बार मंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें यह संवैधानिक जिम्मेदारी सौंपी गई है।


वहीं भारतीय सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी सैयद अता हसनैन को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया है। लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन सेना में अपनी सेवाओं के लिए जाने जाते हैं और उन्हें सुरक्षा और रणनीतिक मामलों का व्यापक अनुभव है। बिहार के राज्यपाल के रूप में उनकी नियुक्ति को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


इसके अलावा आर. एन. रवि को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह अभी तमिलनाडु के राज्यपाल हैं। वहीं राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, जो वर्तमान में केरल के राज्यपाल हैं, उन्हें अब तमिलनाडु का राज्यपाल बनाया गया है। केंद्र शासित प्रदेशों में भी बदलाव किया गया है। कविंदर गुप्ता, जो अभी लद्दाख के उपराज्यपाल हैं, उन्हें हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं विनय कुमार सक्सेना, जो फिलहाल दिल्ली के उपराज्यपाल हैं, उन्हें लद्दाख का उपराज्यपाल बनाया गया है।इसके साथ ही भारत के वरिष्ठ राजनयिक तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह अमेरिका में भारत के राजदूत भी रह चुके हैं और कूटनीति तथा प्रशासनिक मामलों में उनका लंबा अनुभव रहा है।


राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सभी नियुक्तियां और तबादले तब प्रभावी होंगे जब संबंधित अधिकारी अपने नए पदों का कार्यभार संभाल लेंगे। यानी वर्तमान पदों से औपचारिक रूप से मुक्त होने के बाद ही वे अपने नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।