Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी !
08-Jul-2025 09:36 AM
By First Bihar
Gopal Khemka Murder Case: पटना के हाइ प्रोफाइल गोपाल खेमका मर्डर केस में मंगलवार की अहले सुबह एक बड़ा मोड़ आया। मंगलवार की अहले सुबह मर्डर केस की जांच के सिलसिले में छापेमारी के दौरान पटना सिटी के मालसलामी इलाके में पुलिस मुठभेड़ में विकास उर्फ राजा नामक एक अपराधी मारा गया. खेमका की हत्या ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है. पुलिस का दावा है कि हत्याकांड की गुत्थी को सुलझा लिया गया है और वो जल्द इसका उद्भेदन करेगी.
राजा जवाबी फायरिंग में मारा गया
पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा के अनुसार, मुठभेड़ तब हुई जब खेमका हत्याकांड के संबंध में पूछताछ के लिए पुलिस टीम विकास उर्फ राजा के आवास पर पहुंची थी। राजा के खिलाफ पहले से ही कई हत्याओं सहित विभिन्न मामले दर्ज थे और वह एक कुख्यात शूटर के रूप में जाना जाता था, ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में राजा मारा गया। एसएसपी शर्मा ने बताया कि मुठभेड़ भले ही हुई हो, लेकिन खेमका हत्याकांड से राजा का सीधा संबंध अभी तक निश्चित रूप से स्थापित नहीं हुआ है। पुलिस मुख्य रूप से उसके आपराधिक रिकॉर्ड और शूटर के रूप में उसकी पहचान होने के कारण उससे पूछताछ करना चाहती थी, ताकि खेमका मर्डर केस मामले में कुछ जानकारी मिल सके.
शूटर उमेश उर्फ विजय पकड़ा गया
पुलिस के मुताबिक मुठभेड से पहले , सोमवार को, पुलिस ने मालसलामी इलाके से एक अन्य प्रमुख संदिग्ध, शूटर उमेश उर्फ विजय को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया था। उमेश की गिरफ्तारी से मर्डर केस की जांच में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं.
10 लाख की सुपारी
पुलिस पूछताछ के दौरान उमेश ने कबूल किया कि गोपाल खेमका की हत्या एक कॉन्ट्रैक्ट किलिंग थी, जिसके लिए 10 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। उसने हत्या को अंजाम देने के लिए 1 लाख रुपये की एडवांस राशि प्राप्त करने की बात स्वीकार की है. पटना सिटी का निवासी उमेश से पूछताछ के बाद पुलिस ने उस हथियार को भी जब्त कर लिया है, जिसका इस्तेमाल मर्डर में किया गया था. हत्या के बाद अपराधी ने हथियार को गंगा नदी किनारे फेंक दिया था, पुलिस ने नदी किनारे से आर्म्स को बरामद किया है.
उमेश का आपराधिक इतिहास
पुलिस जांच में पता चला कि उमेश राय उर्फ विजय दिल्ली में "विजय" के उपनाम से रह रहा था। वह उसी दिन दिल्ली से लौटा था जिस दिन इस मर्डर केस के एक और संदिग्ध कुख्यात अजय वर्मा गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी से पहले, उमेश ने अजय वर्मा से मुलाकात की थी, जिससे उनके बीच मिलीभगत का संदेह बढ़ गया था।
पुलिस की विशेष जांच दल (एसआईटी) ने उमेश को सफलतापूर्वक तब पकड़ा जब वह अपने बच्चे को स्कूल से लेने गया था। खेमका को गोली मारने के बाद, उमेश अपने घर में छिपा हुआ था, और शायद ही कभी बाहर निकलता था। पुलिस ने उसके घर से घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, एक पिस्तौल, 80 कारतूस, दो मोबाइल फोन और 1 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं.
पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी
शूटर उमेश से पूछताछ के बाद और उसके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर, पुलिस ने सोमवार की शाम एसटीएफ के सहयोग से कोतवाली थाना क्षेत्र के उदयगिरि अपार्टमेंट में गोपाल खेमका हत्याकांड से जुड़े एक फ्लैट पर छापा मारा.छापेमारी में पुलिस ने फ्लैट नंबर 601 की पड़ताल की थी, और तीन और व्यक्तियों को हिरासत में लेने में सफल रही.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस हाई-प्रोफाइल हत्या को अंजाम दिलाने वाले सरगना की पहचान करने और उसे पकड़ने के लिए लगातार काम किया जा रहा है और जल्द ही इसका भी खुलासा होगा.
कैसे निशाने पर आया उमेश
पुलिस जांच में पता चला है कि उमेश 24 जून को ही दिल्ली से पटना आया था, उसी दिन एसटीएफ ने अजय वर्मा और तीन अन्य को गिरफ्तार किया था। अजय की गिरफ्तारी से ठीक पहले उमेश, अजय वर्मा के साथ था. ये जानकारी मिलने के बाद पुलिस का उमेश उर्फ विजय पर गहरा गया. बिहार पुलिस की एसटीएफ ने खेमका की हत्या के बाद जेल में बंद अजय वर्मा से दो बार पूछताछ की थी। पुलिस ने कुख्यात अपराधी नियाज़ से भी पूछताछ की, वह भी जेल में और उसका भी उमेश से गहरा संबंध हैं. पुलिस ने सारी जानकारी मिलने के बाद उमेश को धर दबोचा. पुलिस टीम को ये भी जानकारी मिली कि खेमका की हत्या करने के बाद, उमेश उदयगिरि अपार्टमेंट में एक व्यवसायी के फ्लैट में कुछ घंटों तक रुका था, फिर वह वहां से भागकर अपने घर पहुंचा।
सरगना की तलाश जारी
पुलिस की जांच टीम उमेश और हिरासत में लिए गए अन्य संदिग्धों से पूछताछ जारी रखे हुए है। पुलिस उनसे ये महत्वपूर्ण जानकारी लेने में लगी है कि गोपाल खेमका की हत्या किसने करवाई, इसके पीछे क्या मकसद था और सुपारी किसने दी। जबकि पुलिस ने गिरफ्तारियों की पुष्टि कर दी है, लेकिन वे इस चर्चित हत्या के पीछे के पूरे षड्यंत्र के बारे में विवरण देने से बच रही है. वैसे पुलिस कह रही है कि मंगलवार को इस मामले का पूरा खुलासा होने की उम्मीद है।
शूटर ने क्या किया
पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटना से पहले ही उमेश उर्फ विजय ने अपनी मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट हटा दी थी, ताकि उसकी पहचान न हो सके. पुलिस उसे अपराध स्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज की काफी जांच पड़ताल करने के बाद ही पहचान पाई. इसके बाद वह उसकी गतिविधियों को ट्रैक कर पाई।
एक MLC से संबंध
पुलिस सूत्रों का कहना है कि उमेश के एक एमएलसी (विधान परिषद सदस्य) से भी करीबी संबंध हैं, जिससे जांच में एक और कड़ी जुड़ गई है। पुलिस MLC को लेकर भी जांच कर रही है.
गोपाल खेमका की हत्या
बता दें कि गोपाल खेमका की 4 जुलाई को पटना में उनके अपार्टमेंट के ठीक सामने एक अपराधी ने गोली मारकर नृशंस हत्या कर दी थी. खेमका गांधी मैदान थाना क्षेत्र के रामगुलाम चौक के पास रहते थे। परिवार के सदस्यों ने उन्हें आनन-फानन में पटना के मेडिवर्सल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
शुक्रवार की रात, गोपाल खेमका खुद बांकीपुर क्लब से गाड़ी चलाकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह अपने अपार्टमेंट के पास पहुंचे, घात लगाए बैठे एक हमलावर ने उनके सिर में गोली मार दी। हमलावर मोटरसाइकिल से आया था और गोली चलाने के तुरंत बाद फरार हो गया। हत्या का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें अपराधी को खेमका को गोली मारकर भागते हुए स्पष्ट रूप से देखा जा रहा था.