ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश

Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों को होली का मजाक बताया। जानिए बिहार की राजनीति में क्या चल रहा है।

05-Mar-2026 06:30 AM

By First Bihar

Bihar politics : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे “होली का मजाक” करार दिया है। उनके इस बयान के बाद बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है और अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।


दरअसल, पिछले कुछ घंटों से यह खबरें तेजी से फैल रही थीं कि नीतीश कुमार राज्यसभा जा सकते हैं और इसके बाद बिहार में सत्ता परिवर्तन संभव है। इन चर्चाओं ने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी थी। लेकिन गिरिराज सिंह ने इन खबरों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए साफ कहा कि यह सब अफवाहें हैं और होली के मौके पर फैलाया गया एक तरह का मजाक है।


गिरिराज सिंह ने कहा कि “नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की बात पूरी तरह होली का मजाक है। यह होली के समय की अफवाह है, जिसका कोई राजनीतिक आधार नहीं है।” उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री है।


उनके इस बयान को राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि हाल के कुछ घंटों में बिहार में सत्ता संतुलन को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। खासकर एनडीए के भीतर संभावित बदलाव और नेतृत्व को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। ऐसे में गिरिराज सिंह का यह बयान इन अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।


वहीं, जेडीयू के भीतर भी इन खबरों को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही थीं। कुछ नेता इसे महज अफवाह बता रहे थे, जबकि कुछ ने इस पर चुप्पी साध रखी थी। इससे यह साफ हो रहा था कि मामला पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। लेकिन अब भाजपा के वरिष्ठ नेता की ओर से आए बयान ने स्थिति को कुछ हद तक साफ कर दिया है।


बहरहाल इस पूरे घटनाक्रम के बीच यह भी ध्यान देने वाली बात है कि होली का मजाक जिसको गिरिराज सिंह बता रहे हैं उसी बात को लेकर जेडीयू के एक सीनियर लीडर यह पुष्टि कर रहे हैं कि नीतीश कुमार अपना नामांकन भी दाखिल करेंगे और खुद इस मौके पर अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। हालांकि, यह भी चर्चा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन भी आज राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर रहे हैं लिहाजा वह उनके नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने बिहार आ रहे हैं।



बहरहाल , बिहार की राजनीति में चल रही अटकलें अभी पूरी तरह शांत नहीं हुआ है। आने वाले घंटों में स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।