Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान
10-Feb-2026 02:12 PM
By FIRST BIHAR
Train News: भारतीय रेलवे ने यात्री सुरक्षा और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से गया–कोडरमा रेलखंड के पहाड़पुर स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के गर्डर लॉन्चिंग का कार्य शुरू करने का निर्णय लिया है। इस कार्य के लिए धनबाद–गया–डीडीयू रेल रूट पर दोपहर के बाद ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा।
रेल प्रशासन के अनुसार, 13 फरवरी से आगामी 15 दिनों तक कई ट्रेनों के संचालन पर इसका असर पड़ेगा। गर्डर लॉन्चिंग के कारण कुछ ट्रेनें निर्धारित समय से विलंब से चलेंगी, जबकि कुछ का आंशिक संचालन किया जाएगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
प्रमुख ट्रेन विलंब विवरण:
वाराणसी–आसनसोल मेमू ट्रेन: 13, 17 और 18 फरवरी को लगभग 30 मिनट, 19 फरवरी को 40 मिनट विलंब से चलेगी।
आनंद विहार–रांची झारखंड एक्सप्रेस: 16 फरवरी को 135 मिनट और 19 फरवरी को 120 मिनट विलंब से आनंद विहार से चलेगी।
कोडरमा–दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस: 21 से 25 फरवरी तक 105–120 मिनट विलंब से कोडरमा स्टेशन से रवाना होगी।
गया–हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस: 21, 22 और 23 फरवरी को क्रमशः 90, 70 और 90 मिनट विलंब से गया से खुलेगी।
रांची एक्सप्रेस: 21 फरवरी को आरा से 130 मिनट लेट चलेगी।
पटना–टाटा वंदे भारत एक्सप्रेस: 23 फरवरी को 75 मिनट विलंब से पटना जंक्शन से प्रस्थान करेगी।
वैशाली–कोडरमा–वैशाली मेमू ट्रेन: 22 फरवरी को केवल वैशाली से गया तक ही संचालित होगी।