ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन के बाहर लगे ‘नीतीश कुमार, हाय-हाय के नारे’ Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन के बाहर लगे ‘नीतीश कुमार, हाय-हाय के नारे’ Bihar government drainage : टाल इलाके में जल जमाव की समस्या का कब होगा निदान, सदन में उठा सवाल तो जल संसाधन विभाग ने बताया समय और पूरा तरीका NEET student case : 'नीट मामले में बोलने पर पुलिस अधिकारियों का आता है फोन', RJD MLA भाई वीरेंद्र का सनसनीखेज खुलासा, बताया किसको बचा रही सरकार Bihar Budget Session 2026-27 : बिहार विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू, आज तेजस्वी यादव भी राज्यपाल के अभिभाषण पर रखेंगे अपनी बात Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण

Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें....

Bihar railway news : गया जंक्शन पर प्लेटफॉर्म 2 और 3 के पुनर्निर्माण के लिए 45 दिनों का मेगा ब्लॉक लिया गया है। इस दौरान कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा, जबकि कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था दी गई है।

Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें....

05-Feb-2026 08:17 AM

By First Bihar

Bihar railway news : गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन के पुनर्निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए रेलवे ने गुरुवार से 21 मार्च तक 45 दिनों का मेगा ब्लॉक घोषित किया है। इस दौरान इन दोनों प्लेटफॉर्म से ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा, जिससे गया जंक्शन से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव किया है, जबकि कुछ ट्रेनों को रद्द भी किया गया है।


रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार मेगा ब्लॉक के दौरान पटना-गया के बीच चलने वाली एक जोड़ी मेमू ट्रेन को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है। वहीं यात्रियों को राहत देने के लिए गया से पटना के बीच आठ ट्रेनों का परिचालन जारी रहेगा। इनमें सुबह 4:45 बजे चलने वाली 63242, सुबह 5:20 बजे 63394 फास्ट पैसेंजर, सुबह 5:45 बजे 63244, सुबह 9:00 बजे 63246, दोपहर 12:45 बजे चलने वाली 63252, दोपहर 2:20 बजे 63253, शाम 6:00 बजे 63256 और शाम 6:45 बजे 63258 नंबर ट्रेन शामिल हैं।


मेगा ब्लॉक के कारण कई प्रमुख ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। 14224 बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस अब सासाराम, आरा और पटना होकर चलेगी। वहीं 13329 और 13330 गंगा-दामोदर एक्सप्रेस फतुहा, इस्लामपुर, नटेसर, तिलैया, पैमार और बंधुआ होते हुए धनबाद जाएगी। इसके अलावा 18625 और 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस को भी बधुआपाल, करनौती, राजगीर, पैमार, तिलैया और बंधुआ के रास्ते चलाया जाएगा। 13243 और 13244 भभुआ-पटना इंटरसिटी भी आरा और सासाराम होकर चलेगी।


इसके अलावा 22409 और 22410 गया-आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन 7 फरवरी से 21 मार्च तक केवल डीडीयू स्टेशन तक ही किया जाएगा। वहीं 14259 और 14260 गया-लखनऊ एकात्मता एक्सप्रेस भी इसी अवधि में सीमित रूप से संचालित होगी। बुधवार की देर शाम डीडीयू रेल मंडल के डीआरएम उदय सिंह मीणा ने अधिकारियों के साथ गया जंक्शन पहुंचकर पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष निर्देश दिए।


रेलवे प्रशासन ने गया जंक्शन के बजाय चाकंद स्टेशन से भी कुछ ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। गया से पटना आने-जाने वाली कई ट्रेनें अब चाकंद स्टेशन से चलेंगी। गया जंक्शन से चाकंद स्टेशन की दूरी लगभग 10 किलोमीटर है और यात्रियों के लिए सड़क मार्ग की सुविधा उपलब्ध है। गया से सुबह 10:30 बजे पटना जाने वाली 63248 और दोपहर 12:05 बजे चलने वाली 63250 ट्रेन अब चाकंद तक ही संचालित होगी। वहीं गया-डीडीयू-गया के बीच चलने वाली 63295 और 63296 मेमू ट्रेन का परिचालन भी चाकंद स्टेशन से किया जाएगा।


मेगा ब्लॉक के कारण गया से दोपहर 1:45 बजे पटना जाने वाली 53214 ट्रेन और पटना से शाम 4:30 बजे गया आने वाली 53213 मेमू ट्रेन को 21 मार्च तक रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा डाउन लाइन की कई ट्रेनों को प्लेटफॉर्म नंबर छह और सात से चलाया जाएगा।


पुनर्विकास कार्य के चलते 5 फरवरी से 21 मार्च तक पूर्णिया कोर्ट-हटिया वाया सहरसा अप-डाउन कोसी एक्सप्रेस का रूट भी बदल दिया गया है। यह ट्रेन अब बख्तियारपुर से बिहारशरीफ, राजगीर, तिलैया, बंधुआ, पैमार और कोडरमा होते हुए हटिया (रांची) जाएगी। इस बदलाव के कारण सहरसा, मधेपुरा, सुपौल और पूर्णिया के यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पटना नहीं जाने के कारण यात्रियों को राज्यरानी एक्सप्रेस के बाद अगली ट्रेन के लिए करीब 19 घंटे तक इंतजार करना पड़ेगा। यदि यात्री इस इंतजार से बचना चाहेंगे तो उन्हें वंदे भारत ट्रेन पकड़ने के लिए दानापुर या हाजीपुर जाना होगा, जहां सड़क मार्ग पर जाम की समस्या भी बड़ी चुनौती बन सकती है।


रेलवे प्रशासन का कहना है कि गया जंक्शन के आधुनिकीकरण और बेहतर यात्री सुविधाओं के लिए यह पुनर्निर्माण कार्य जरूरी है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि मेगा ब्लॉक के दौरान ट्रेनों का संचालन सुचारू रूप से जारी रखा जाए और यात्रियों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।