ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह

purnia airport : पूर्णिया एयरपोर्ट से फ्लाइट की बुकिंग शुरू, इस एयरलाइंस कंपनी को मिली मंजूरी

purnia airport : बिहार के चौथे एयरपोर्ट के रूप में पूर्णिया से टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है। इंडिगो की साइट पर पूर्णिया एयरपोर्ट का कोड ‘पीएक्सएन’ नजर आने लगा है। इसमें दिल्ली से पूर्णिया के बीच चलनेवाली फ्लाइट

02-Sep-2025 10:30 AM

By First Bihar

purnia airport : बिहार में पिछले कुछ महीनों के अंदर विकास का रफ़्तार तेज नजर आ रहा है। इसी कड़ी में पूर्णिया एयरपोर्ट का रनवे सहित टर्मिनल बिल्डिंग का पहले चरण में निर्माण कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही यहां के अब फ्लाइट की बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। इसके बाद अब यहां के लोगों को बड़ी राहत मिली हैं। 


जानकारी के अनुसार, बिहार के चौथे एयरपोर्ट के रूप में पूर्णिया से टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है। इंडिगो की साइट पर पूर्णिया एयरपोर्ट का कोड ‘पीएक्सएन’ नजर आने लगा है। इसमें दिल्ली से पूर्णिया के बीच चलनेवाली फ्लाइट की बुकिंग भी शुरू हो गई है। हालांकि उद्घाटन के बाद विमान सेवा शुरू होगी। इस  एयरपोर्ट का 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। इसी दिन लगभग 350 करोड़ से बनने वाले दूसरे टर्मिनल भवन का शिलान्यास करेंगे।


बताया जा रहा है कि, इस एयरपोर्ट के चालु होने से कोशी व सीमांचल के विकास को नया आयाम मिलेगा। अबतक इंडिगो और स्टार एयर द्वारा पूर्णिया से उड़ान भरने को लेकर मंजूरी मिली है। इंडियन एयरलाइंस और स्पाइसजेट की उड़ान सेवा को लेकर कागजी प्रक्रिया चल रही है। शुरुआती दौर में इंडिगो द्वारा पूर्णिया से कोलकाता व दिल्ली के लिए सीधी फ्लाइट चलेगी। वहीं स्टार एयर पूर्णिया से कोलकाता और अहमदाबाद के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू करेगी।


इधर, पूर्णिया एयरपोर्ट का रनवे सहित टर्मिनल बिल्डिंग का पहले चरण में निर्माण कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। निर्माणाधीन टर्मिनल बिल्डिंग में एक समय पर 300 यात्रियों की क्षमता होगी। वहीं लगभग 350 करोड़ से बनने वाले नए टर्मिनल बिल्डिंग की क्षमता एक समय में 1000 यात्रियों की होगी। इसके बाद यह राज्य का सबसे बड़ा एयरपोर्ट हो जाएगा।