दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
30-Nov-2025 05:34 PM
By FIRST BIHAR
Bihar IAS Transfer Posting: बिहार सरकार ने पांच सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया है जबकि दो को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1991 बैच के सीनियर आईएएस अधिकारी सी के अनिल को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव के पद पर तैनात कर दिया है। सी के अनिल इससे पहले बिहार राज्य योजना पर्षद, पटना के परामर्शी के तौर पर पदस्थापित थे।
वहीं नीतीश सरकार ने विकास आयुक्त के पद पर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मिहिर कुमार सिंह को पदस्थापित किया है। वर्तमान में मिहिर सिंह उद्योग विभाग के ACS के पद पर पदस्थापित थे। तिरहुत प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त राजकुमार को स्थानांतरित करते हुए परिवहन विभाग का सचिव बनाया गया है।
ग्रामीण कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह, जो राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के भी प्रभार में थे, इन्हें महानिदेशक सह मुख्य जांच आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है।
बिहार भवन में स्थानिक आयुक्त कुंदन कुमार को उद्योग विभाग का सचिव बनाया गया है। वह अगले आदेश तक स्थानिक आयुक्त बिहार भवन के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे। वहीं बी कार्तिकेय धनजी, सचिव लघु जल संसाधन विभाग जो वर्तमान में उद्योग विभाग के प्रभार में थे, यह अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।
वाणिज्य कर विभाग के सचिव संजय कुमार सिंह को अगले आदेश तक विशेष कार्य पदाधिकारी गृह विभाग का प्रभार दिया गया है जबकि दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त कौशल किशोर को तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

