ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

Home / bihar / patna-news / BIHAR CRIME : पटना में जमीन कारोबारियों के बीच गोलीबारी, गोली लगने से...

BIHAR CRIME : पटना में जमीन कारोबारियों के बीच गोलीबारी, गोली लगने से हलवाई की मौत

BIHAR CRIME : पटना के मेहंदी गंज थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात एक श्राद्ध भोज में फायरिंग हुई। जमीन कारोबारियों के बीच गोलीबारी हुई। इसमें हलवाई की गोली लगने से मौत हो गई।

11-Feb-2025 10:08 AM

By First Bihar

BIHAR CRIME : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट,छिनतई और गोलीबारी कि खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां श्राद्ध भोज में आए हुए थे जमीन कारोबारी के बीच गोलीबारी कि घटना को अंजाम दिया गया है। 


जानकारी के मुताबिक, पटना सिटी के मेंहदी गंज थाना क्षेत्र के कसवा इलाके में उस वक्त भगदड़ मच गया। जब श्राद्धकर्म में भोज खाने आए दो पक्षों के बीच  गोलीबारी शुरू हो गई। वहीं, गोलीबारी की इस घटना में खाना बनाने हलवाई को गोली लगी। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल,घटना कि सुचना नजदीकी थाने कि पुलिस को दे दी गई है। 


वहीं, इस घटना में गंभीर रूप से घायल हलवाई को इलाज के लिए NMCH अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मंच गई और सभी का रो रो कर बुरा हाल रहा। वही गोलीबारी होने के कारण भोज स्थल पर सन्नाटा छा गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कई थाने की पुलिस पूरे मामले की छान बीन में जुटी। 


पुलिस ने मृतक की पहचान मनीष कुमार के रूप में किया। वही पीड़ित परिजनों ने बताया कि उनके माँ का श्राद्धकर्म का भोज था। जिसमें नीमंत्रण में जमीन कारोबारी आए हुए थे। जहां दो जमीन कारोबारी बात करने के दौरान आपस में उलझ गए और एक दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में भोज में आए लोग दहशत में आ गए और बिना भोज खाये अपनी जान बचा कर भाग निकले।