ब्रेकिंग न्यूज़

सबसे बड़े गुनाहगार कर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें

Home / bihar / patna-news / Bihar Budget Session 2025: 'आपका नाम महबूबा होता तो तीन तलाक हो जाता',...

Bihar Budget Session 2025: 'आपका नाम महबूबा होता तो तीन तलाक हो जाता', विस में आखिर ऐसा क्या हुआ कि स्पीकर ने यह दी यह बात, CM नीतीश कुमार को भी देना पड़ा जवाब ;पढ़ें यह खबर

Bihar Budget Session 2025 : बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विपक्ष का हंगामा जारी है। आज विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का मजाकिया अंदाज नजर आया इसके बाद सदन के सभी सदस्य मुस्कुराने लगे। तो आइए जानते हैं क्या खेत क्या हुआ सदन के अंदर

06-Mar-2025 12:44 PM

By First Bihar

Bihar Budget Session 2025 : बिहार विधानसभा बजट सत्र के दौरान आज विस अध्यक्ष और माले के विधायक के बीच थोड़ा मजाकिया अंदाज नजर आया है। विश्व अध्यक्ष ने मजाक ही मजाक में तीन तलाक जैसे गंभीर मामले का जिक्र कर दिया। उसके बाद पूरे सदन में थोड़ी देर के लिए हंसी का माहौल देखने को मिला।


दरअसल, बिहार विधानसभा बजट सत्र के पांचवें दिन की कार्यवाही सुबह प्रश्न कल से शुरू हुई। इसी दौरान रसोईया के मानदेय को लेकर लेफ्ट के विधायक प्रदर्शन कर रहे थे। कार्रवाई शुरू होते ही लेफ्ट के विधायक वेल में आकर खड़े हो गए। उसके बाद विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव इन लोगों को बार-बार अपने जगह पर जाकर बैठ जाने की हिदायत देते रहे। 


इसी दौरान विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने मजाककिया लहजे में माले के कद्दावर विधायक यह कहा कि  -"आपका नाम में एक पाई खिंच दी जाती तो आपका नाम महबूबा हो जाता। तो तीन तलाक मिल जाता। कितना झगड़ा करते हैं आप।" नंदकिशोर यादव ने यह बात माले के विधायक महबूब आलम को कही।


इधर प्रदर्शन कर रहे हैं वाम दलों के विधायक से खुद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यदि आपको कोई परेशानी है तो मुझे लिखकर दे दें हम इसे तुरंत दिखवा लेंगे उसके बाद जाकर माले के विधायक अपने जगह पर बैठ गए। बता दें कि सदन में पिछले कुछ दिनों के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी तकरार भी देखने को मिली है। सदन के अंदर औऱ बाहर विपक्षी सदस्यों ने प्रदर्शन भी किया था। बीपीएससी, आरक्षण और नौकरी तथा रोजगार जैसे मुद्दों पर पक्ष-विपक्ष में तकरार देखने को मिला है। बिहार विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। विधानसभाध्यक्ष ने सदन के अंदर कार्यवाही स्थगित करने की घोषणा की है। सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद वित्त मंत्री सम्राट चौधरी तृतीय अनुपूरक बजट पेश कर सकते हैं।