ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत

Bihar News: पटना में राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यालय में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू

Patna News: पटना स्थित निर्वाचन विभाग के कार्यालय में गुरुवार सुबह शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिससे कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई. यह कार्यालय विधानसभा के पास वीवीआईपी इलाके में स्थित है.

15-May-2025 01:24 PM

By First Bihar

Patna News: बिहार की राजधानी पटना स्थित निर्वाचन विभाग के दफ्तर में गुरुवार सुबह शॉट सर्किट के कारण आग लग गई। यह घटना निर्वाचन विभाग के मशीनरी रूम में हुई, जिससे वहां रखे कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और फर्नीचर जलकर राख हो गए। हालांकि, समय रहते दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।


सुबह करीब सात बजे निर्वाचन विभाग के दफ्तर में शॉट सर्किट के कारण आग लग गई। आग की लपटें देखकर कर्मचारियों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। इस दौरान विभाग के सर्वर रूम और कॉन्फ्रेंस हॉल में रखा कुछ सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, आग की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।


घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे। आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में शॉट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। प्रशासन ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।


विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग से कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, फर्नीचर और दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए हैं। हालांकि, सर्वर रूम और महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित रहे। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है, और आवश्यक मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है।


इस घटना के बाद प्रशासन ने सभी सरकारी दफ्तरों में आग सुरक्षा उपायों की समीक्षा करने का निर्णय लिया है। शॉट सर्किट और अन्य संभावित कारणों से होने वाली आग की घटनाओं से बचने के लिए सभी दफ्तरों में नियमित रूप से वायरिंग और अन्य उपकरणों की जांच की जाएगी। साथ ही, कर्मचारियों को आग सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया जाएगा।