ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत

पटना में रिटायर्ड DSP के घर के पास ई-रिक्शा चालक को मारी गोली, बच्चों के लड़ाई को लेकर हुआ था झगड़ा

राजा को गोली मारने के बाद अमन मौके से फरार हो गया। राजा के दोस्त रवि ने पुलिस को बताया कि राजा और अमन के बीच दो दिन पहले ही बच्चों के लड़ाई को लेकर विवाद हुआ था और इसी रंजिश में उसने एतबार की शाम करीब 7 बजे घटना को अंजाम दे दिया।

01-Jun-2025 10:19 PM

By First Bihar

PATNA: पटना में बच्चों के बीच लड़ाई को लेकर हुए विवाद के बाद आज रिटायर्ड डीएसपी के घर के पास ई-रिक्शा चालक को गोली मारी गई। घटना पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के शिवपुरी गार्डन की है। जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


घटना रविवार की शाम की है जब साधनापुरी इलाके में रहने वाले रिटायर्ड डीएसपी के घर के पास इस घटना को अंजाम दिया गया है। जिस ई-रिक्शा चालक को गर्दन और छाती में गोली मारी गयी है उसकी पहचान 18 वर्षीय राजा के रूप में हुई है। राजा को गोली लगने की खबर जैसे ही परिजनों को हुई वो दौड़ते भागते घटनास्थल पर पहुंचे जिसके बाद उसे पास के निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन उसे लेकर पीएमसीएच के लिए रवाना हुए है।


 घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गर्दनीबाग थाने की पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ई-रिक्शा चालक के दोस्त रवि से घटना की जानकारी ली। रवि ने बताया कि अमन का छोटा भाई झगड़ा कर रहा था तब राजा ने उसे थप्पड़ जड़ दिया था और उसे समझाकर वहां से भगाया था। लेकिन अमन को जब छोटे भाई ने बताया कि राजा ने उसे थप्पड़ मारा है तो वह आगबबुला हो गया और अनीसाबाद से राजा का पीछा करते हुए डीएसपी साहब के घर के पास पहुंचा और तीन गोली दाग दी लेकिन दो गोली राजा के सीने और गर्दन में लग गयी और वह बुरी तरह घायल हो गया।


 राजा को गोली मारने के बाद अमन मौके से फरार हो गया। राजा के दोस्त रवि ने पुलिस को बताया कि राजा और अमन के बीच दो दिन पहले ही बच्चों के लड़ाई को लेकर विवाद हुआ था और इसी रंजिश में उसने एतबार की शाम करीब 7 बजे घटना को अंजाम दे दिया। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी को भी खंगालने में जुटी है।