Budget Session 2026 : मंगल पांडेय की जगह स्वास्थ्य विभाग के सवालों का जवाब दे रहे मंत्री बार-बार फंस गए! सवाल ढाका का जवाब बेलागंज का देने लगे; हंसने लगे पक्ष - विपक्ष के विधायक नीतीश मिश्रा के सवाल पर पानी-पानी हुए मंत्री ! प्रश्न- सीएचसी का मानक क्या है..? मंत्री का जवाब- अगले वित्तीय वर्ष में जो भी है वो पूरा कर लिया जाएगा, जवाब सुनकर विधानसभा में जमकर लगे ठहाके Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Budget Session : विधायकों के कैशलेस इलाज पर फंस गई सरकार ! कई BJP विधायकों ने उठाया गंभीर सवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिया यह जवाब Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Budget Session 2026 : स्वास्थ्य विभाग के सवालों का जवाब देने में बुरे फंसे प्रभारी मंत्री, सरकार पर उठा सवाल तो बचाव में खड़े हुए विजय चौधरी Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र चौथे दिन की कार्यवाही शुरू, दोपहर बाद 2026-27 के बजट पर चर्चा; जानिए आज का पूरा शेड्यूल Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र 2026-27: चौथे दिन बजट पर चर्चा, CM नीतीश कुमार पहुंचे विधानसभा; कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरेगा विपक्ष
23-Feb-2025 10:04 AM
By First Bihar
TRAIN NEWS : प्रयागराज में महाकुंभ मेला-2025 और आने वाले महाशिवरात्रि के दौरान प्रयागराज में आने-जाने वाले तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ रेलवे स्टेशनों पर न हो इसको देखते हुए रेलवे ने 24 से 28 फरवरी तक कई नियमित तथा स्पेशल गाड़ियों को रद्द तथा मार्ग में परिवर्तन करने का निर्णय लिया है। इसमें कई प्रमुख ट्रेनों का भी नाम शामिल है।
दरअसल, 12367/68 भागलपुर आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस 22 से 27 फरवरी तक भागलपुर तथा आनंद विहार से रद्द रहेगी। 19483/84 अहमदाबाद बरौनी सुपऱफास्ट अहमदाबाद से 22 से 26 फरवरी, वही 24 से 28 फरवरी को बरौनी से रद्द रहेगी। इसके अलावा 12141/42 लोकमान्य तिलक पाटलिपुत्र सुपरफास्ट लोकमान्य तिलक से 25 व 27 फरवरी को वही पाटलिपुत्र से 26 व 28 फरवरी को रद्द रहेगी।
12149/50 पुणे दानापुर पुणे से 25 व 26 फरवरी वही 26 व 28 फरवरी को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 20801/02 मगध एक्सप्रेस इस्लामपुर से 24 व 25 फरवरी को वही नई दिल्ली से 25 व 26 फरवरी को रद्द रहेगी। गाड़ी 22465/66 आनंद विहार मधुपुर हमसफर एक्सप्रेस आनंद विहार से 26 फरवरी वही मधुपुर से 27 फरवरी को निरस्त रहेगी।
महाशिवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं के सुविधा के लिए काशी स्टेशन पर 22 से 28 फरवरी तक कई गाड़ियों के दो मिनट का अस्थाई ठहराव दिया गया है। जिसमें 15733/34 व 15743/44 फरक्का एक्सप्रेस, 12391/92 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 13237/38 व 13239/40 पटना कोटा एक्सप्रेस और 13257/58 दानापुर आनंद विहार जनसाधारण शामिल हैं।
इधर, 12506 आनंद विहार कामाख्या नॉर्थईस्ट एक्सप्रेस, 15484 दिल्ली अलीपुरद्वार सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस तथा 15657 दिल्ली कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल 22 से 26 फरवरी वही 15483 सिक्किम महानंदा व 12505 नॉर्थईस्ट एक्सप्रेस 25 तथा 26 फरवरी को अपने पूर्ववर्त मार्ग कानपुर प्रयागराज प दीनदयाल उपाध्याय के बजाए बदले हुए मार्ग मुरादाबाद लखनऊ बनारस प दीनदयाल उपाध्याय होकर जाएगी।