ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

Home / bihar / patna-news / Road Accident In Patna: पटना में दर्दनाक हादसा, 8 साल की बच्ची...

Road Accident In Patna: पटना में दर्दनाक हादसा, 8 साल की बच्ची को 10 किलोमीटर तक घसीटता रहा ड्राइवर; दर्दनाक मौत

Road Accident In Patna: पटना के खुसरुपुर में पिकअप वैन ने 8 साल की बच्ची को टक्कर मार दी। बच्ची गाड़ी के नीचे फंस गई। ड्राइवर वैन को रोकने के बजाय 10 किलोमीटर तक बच्ची को घसीटता ले गया।

10-Feb-2025 09:53 AM

By First Bihar

Road Accident In Patna : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक पिकअप वैन में एक 8 साल की बच्ची को कुचल दिया और उसे 10 किमी कर घसीटता रहा। 


दरअसल, पटना जिले के बख्तियारपुर में एक दिल दहला देने वाली खबर निकल कर सामने आई है। यहां एक पिकअप वैन के चालक ने 8 साल की बच्ची को कुचल दिया और उसे करीब 10 किलोमीटर तक घसीटता चला गया। इस हादसे में बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना खुसरूपुर थाना क्षेत्र के हरदास बिगहा के पास हुई है।


जानकारी के मुताबिक, बच्ची सुहानी कुमारी अपने मामा की शादी में शामिल होने के लिए ननिहाल आई हुई थी। वह चैठारी की रस्म के दौरान वह स्टेट हाईवे-106 पर सड़क पार कर रही थी। तभी तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गाड़ी के नीचे फंस गई, लेकिन ड्राइवर ने वैन रोकने की बजाय और तेज भगाना शुरू कर दिया।


इधर, हादसा देखकर स्थानीय लोग पिकअप वैन के पीछे दौड़ पड़े। इस बीच ड्राइवर ने बच्ची को 10 किलोमीटर तक घसीटा। सूचना मिलने पर सालिमपुर थाना क्षेत्र के घनसुरपुर में पुलिस ने सड़क पर बैरिकेडिंग कर पिकअप वैन को रोका और चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर लिया और बच्ची के शव को खुसरूपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस हृदयविदारक घटना के बाद शादी का माहौल मातम में बदल गया। घर में चारों ओर चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।