बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो... BIHAR NEWS : BDO के ठिकानों पर निगरानी का छापा, सुरसंड से लेकर मोतिहारी आवास समेत कई जगह रेड Bihar Crime News: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, दबंगों ने मां-बहन के साथ की मारपीट; सरपंच पर मर्डर का आरोप Bihar Rajya Sabha Election : पांचवीं सीट पर सियासी घमासान, उपेंद्र कुशवाहा और एडी सिंह आमने-सामने; RLM प्रमुख ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: टुकड़ों में मिला युवक का शव, हत्या कर फेंकने की आशंका Bihar News : बिहार को मिला नया राज्यपाल, इस दिन सैयद अता हसनैन ले सकते हैं शपथ; शुरू हुई तैयारी Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा
07-Mar-2026 09:42 AM
By First Bihar
UPSC Result 2025 : बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसड़ा की बेटी डॉ. दीपाली महतो ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर जिले और पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। इस बार उन्होंने 36वां रैंक प्राप्त कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे रोसड़ा शहर में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं।
डॉ. दीपाली महतो की यह सफलता उनके निरंतर प्रयास और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। दरअसल, पिछले वर्ष घोषित यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम में उन्हें 105वां रैंक प्राप्त हुआ था, जिसके आधार पर उन्हें भारतीय पुलिस सेवा (IPS) कैडर मिला था। हालांकि उनका सपना आईएएस अधिकारी बनने का था। अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने हार नहीं मानी और एक बार फिर परीक्षा में शामिल हुईं। इस बार उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 36वीं रैंक हासिल कर अपना सपना पूरा कर लिया।
फिलहाल डॉ. दीपाली महतो मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उनके आईएएस बनने की खबर मिलते ही पूरे शहर में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों और परिजनों ने इसे रोसड़ा और समस्तीपुर के लिए गर्व का क्षण बताया है।
डॉ. दीपाली महतो के पिता कुमार महतो सेवानिवृत्त आईआरएस अधिकारी हैं। उन्होंने अपनी पुत्री की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह पूरे परिवार के लिए बेहद गर्व और खुशी का पल है। उन्होंने बताया कि दीपाली बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और उन्होंने अपने लक्ष्य को लेकर हमेशा गंभीरता से मेहनत की है।
इस वर्ष यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में बिहार के कई अभ्यर्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। मुजफ्फरपुर के राघव झुनझुनवाला ने चौथा स्थान प्राप्त किया है, जबकि वैशाली के उज्ज्वल प्रियांक को 10वीं रैंक और सारण के यशस्वी राज्यवर्धन को 11वीं रैंक मिली है। इसके अलावा औरंगाबाद की मोनिका श्रीवास्तव ने 16वां और नवादा के रविराज ने 20वां स्थान हासिल किया है।
अन्य सफल अभ्यर्थियों में बक्सर की दीक्षा राय (40), पश्चिम चंपारण की अपूर्वा वर्मा (42), पटना के बाढ़ निवासी इशित्व आनंद (50), औरंगाबाद की तेजस्विनी (62), पटना के आकाश कुमार (101), समस्तीपुर के अभिषेक चौहान (102) और भागलपुर के राहुल कुमार (141) शामिल हैं।
इसके अलावा समस्तीपुर के ही आयुष कुमार (143), बेगूसराय की रूचि सिंह (171), पटना की प्रीति कुमारी (232), बांका के प्रणय प्रसून (245), गया के बेलागंज की वैष्णवी (298), भोजपुर की आकांक्षा सिंह (301), बेगूसराय के नीतीश कुमार सिंह (305) और गोपालगंज के विशाल कुमार सिंह (334) ने भी परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।
इसी तरह जहानाबाद के अनुभव कुमार (339), बक्सर के आदित्य राय कौशिक (375), गोपालगंज के गौरव कुमार (377), सारण के हर्षवर्धन अशोक (424), भागलपुर की मीमांसा (447), जमुई के मुकेश वर्णवाल (465), सीवान के नीतीश सिंह (491), कटिहार के सन्नी राज सन्नी (526), पूर्णिया के सौरभ रंजन (537), भभुआ के अमन मल्होत्रा (571) और किशनगंज की जूही दास (649) ने भी सफलता हासिल कर राज्य का मान बढ़ाया है।डॉ. दीपाली महतो की सफलता से यह साबित होता है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत लगातार की जाए, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक बन गई है।