ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / Bihar News : डॉ. अजय सिंह गिरफ्तार, कमरे में मिले थे...

Bihar News : डॉ. अजय सिंह गिरफ्तार, कमरे में मिले थे नीट के कई एडमिट कार्ड, OMR और जले नोट

Bihar News : पटना, समस्तीपुर नालंदा, वैशाली... न जानें कहां-कहां पुलिस उसे ढूढ़ रही थी, लेकिन उसकी हिम्मत कि जहां उसके ऊपर घोटाले का सुराग मिला

23-Jan-2025 02:22 PM

By First Bihar

Bihar News : बिहार के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज अस्पताल- पीएमसीएच के चाणक्य हाॅस्टल में बीते दिनों दूसरे तल्ले पर मेडिकल स्टूडेंट अजय सिंह के रूम में आग लग गई थी। इसके बाद फायर ब्रिगेड के तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया था। इस दौरान अजय सिंह को लेकर बड़ा खुलासा हुआ और इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। अब इसी मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है और। 


इसी आग को बुझाने के दौरान जब करीब 10-12 लाख के जले हुए नोट के साथ नीट-पीजी के कई एडमिट कार्ड, आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी का एमबीबीएस का जला हुआ ओएमआर शीट आदि मिले तो बड़े घोटाले की बात सामने आयी। उसी समय से पुलिस पटना, समस्तीपुर, वैशाली, नालंदा आदि जिलों में उसे तलाश रही थी। लेकिन, हिम्मत देखिए कि वह शख्स गुरुवार को पीएमसीएच में ही काउंसलिंग करवाने के लिए पहुंच गया था। पीएमसीएच के टीओपी प्रभारी ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है।


वहीं, 16 दिन बीत जाने के बाद भी पीएमसीएच के डॉक्टर अजय को पीरबहोर पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी। डॉक्टर अजय को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने वैशाली, समस्तीपुर, नालंदा और मुजफ्फरपुर में भी छापेमारी की, हालांकि डॉक्टर अजय वहां नहीं मिला। इधर डॉक्टर अजय ने वकील के जरिए पटना सिविल कोर्ट में बेल के लिए भी अपील फ़ाइल कर दिया। 


पुलिस ने पटना एम्स के डॉक्टर सहित पीएमसीएच के डॉक्टरों से भी खाली चेक के बारे में पूछताछ की, लेकिन किसी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया है। पटना एसएसपी अवकाश कुमार का सख्त आदेश देख पीरबहोर टीओपी प्रभारी लगातार हर तरफ नजर दौड़ा रहे थे। गुरुवार को पीएमसीएच के हथुआ वार्ड में वह खोजबीन कर ही रहे थे कि सीढ़ी पर डॉ. अजय को देख सीधे दबोच लिया। डॉ. अजय के साथ साथ एमबीबीएस और पीजी के 5 डॉक्टर भी रडार पर हैं। पुलिस अब बाकी को भी दबोचने की तैयारी में है।